Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दोहरी हत्या: पुलिस की ओर से चार टीमों का गठन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी : एसएसपी सुरेंद्र लांबा

आरोपियों को जल्द कर लिया जाएगा

Surendra Lamba, Senior Superintendent of Police, SSP Hoshiarpur, Punjab Police, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Oct 2024

Last updated on: Oct 21, 2024, 00:00 IST

बीती शाम थाना बुल्लोवाल क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या के मामले में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार विशेष टीमों का गठन किया है और उनकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा कर मामले की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। 

उन्होंने बताया कि वह स्वयं और एसपी (डी) इस मामले की गंभीरता से निगरानी कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी रूप से सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टियां तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ले गई, जिनमें से गोली लगने के कारण पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। 

प्रारंभिक जांच में घटना का कारण दोनों पक्षों की आपसी रंजिश सामने आई है और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ताकि इस घिनौने अपराध के आरोपियों को पकड़ा जा सके। 

उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जिन आरोपियों के नाम दर्ज कराए गए हैं, उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में नशे का कोई पहलू सामने नहीं आया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे।

 

Tags: Surendra Lamba , Senior Superintendent of Police , SSP Hoshiarpur , Punjab Police , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD