Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में महिला सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस की ओर से 1 किलो 600 ग्राम हैरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना, 50 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी बरामद: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur, SSP Hoshiarpur, Navjot Singh Mahal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 May 2021

Last updated on: May 19, 2021, 00:00 IST

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के निर्देशों पर नशा व तस्करों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत होशियारपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला व दो व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम हैरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना, 50 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी व एक कार बरामद की।स्थानीय पुलिस लाइन में यह खुलासा करते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि आई.जी जालंधर रेंज कौस्तुभ शर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ तेज किए अभियान के अंतर्गत यह सफलता हासिल हुई। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी में शामिल दोषियों की पहचान पुष्पिंदर सिंह उर्फ टिंकू निवासी नारायण नगर होशियारपुर, अमित चौधरी निवासी मोहल्ला बसी ख्वाजू व जगरुप कौर निवासी ग्रीन एवेन्यू नजदीक सरस्वती कालेज थाना जंडियाला अमृतसर के तौर पर हुई जबकि चौथा आरोपी जसवीर सिंह उर्फ गज्जु निवासी जंडियाला अमृतसर अभी फरार है।नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मंगलवार को थाना माडल टाऊन प्रमुख इंस्पेक्टर करनल सिंह के नेतृत्व में एस.आई दलविंदर  सिंह व पुलिस पार्टी की ओर से टांडा चौक के नजदीक स्पैशल नाकाबंदी दौरान शक के आधार पर एक स्विफ्ट कार को रोका गया, जिसमें 2 नौजवान सवार थे। पूछताछ के दौरान पुलिस पार्टी की ओर से पुष्पिंदर सिंह उर्फ टिंकू की तलाशी लेने पर उसकी जेब में से मोमी लिफाफे में 45 ग्राम हैरोइन व अमित चौधरी के पैंट की जेब में से 25 ग्राम हैरोइन व 50 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताा कि थाना माडल टाउन में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 21, 29,60/61/85 के अंतर्गत मामला दर्ज करने के बाद पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि यह हैरोइन जसवीर सिंह उर्फ गज्जु व उसके साथ रहती जगरुप कौर, जो उसके साथ नशे के धंधे में शामिल है, से लाई  है।

एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि तुरंत एक्शन करते हुए एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू के नेतृत्व में डी.एस.पी (डी) राकेश कुमार, इंस्पेक्टर करनैल सिंह, सी.आई.ए इंचार्ज शिव कुमार, नारकोटिक सैल के इंचार्ज सब- इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह व महिला सब-इंस्पैक्टर जसवीर कौर पर आधारित टीमे बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से रेड के दौरान जसवीर सिंह उर्फ गज्जु मौके पर फरार हो गया जबकि जगरुप कौर जो कि जसवीर सिंह के साथ करीब 2 वर्ष  से रह रही थी व नशा सप्लाई करने के लिए उसके साथ जाती थी, को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जगरुप कौर के पास से 100 ग्राम हैरोइन बरामद करने के बाद घर की तलाशी के दौरान 1 किलो 480 ग्राम हैरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना व 49 लाख 48 हजार 700 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि नशा बेच कर बनाई गई प्रापर्टी जब्त करवाने के लिए धारा 68 एफ के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है व पुलिस की ओर से जसवीर सिंह की तलाश जारी है।नशे व तस्करी में शामिल तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि जो भी कोई इस धंधे में शामिल पाया जाएगा, उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि गज्जु के खिलाफ पहले ही होशियारपुर व मोहाली में एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 2 मामले जबकि पुष्पिंदर के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत पहले भी 5 मामले दर्ज हैं।

जिला पुलिस की ओर से अब तक नशे के मामले में 189 केस दर्ज, 234 गिरफ्तार

एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ  शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी 2021 से अब तक 189 मामले दर्ज कर 234 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 9 किलो 495 ग्राम हैरोइन, 4 किलो 230 ग्राम अफीम, 583 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त, 4 किलो 318 ग्राम नशीला पाउडर, 1 किलो 380 ग्राम चर्स, 25 ग्राम स्मैक, 5 किलो गांजा, 10 5514 कैप्सूल व 52 प्रतिबंधित टीके बरामद किए गए हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur , SSP Hoshiarpur , Navjot Singh Mahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD