Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मोदी सरकार का सीधा हमला है बांधों से पुलिस और चंडीगढ़ से पंजाब के कर्मचारियों को बाहर करना : भगवंत मान

बीजेपी के साथ कैप्टन और ढींडसा भी बताएं पंजाब पुलिस की जगह केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य के बांधों पर क्यों तैनात हैं? भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Mar 2022

Last updated on: Mar 03, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया, "केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लगातार पंजाब को उसके अधिकारों से वंचित कर रही है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में पंजाब की सदस्यता खत्म करने के बाद मोदी सरकार ने अब पंजाब पुलिस को बांधों की सुरक्षा से हटाने और राज्य के डॉक्टरों को चंडीगढ़ की सरकारी सेवाओं से हटाने का फैसला लिया है। मान ने मोदी से अपील की कि सरकार  पहले से पीड़ित पंजाबियों के अधिकारों को लूट कर उन्हें और अधिक परेशान न करे और बांधों सहित चंडीगढ़ में पंजाब के अधिकारों को बहाल किया जाएग।गुरुवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में भगवंत मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लगातार पंजाब विरोधी फैसलों को लागू किया है। कांग्रेस के बाद भाजपा सरकार पंजाब की धरती पर बने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से पंजाब को बाहर करने के फैसले को लागू कर रही है। मान ने कहा, "मोदी सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पंजाब की सदस्यता को खत्म कर बांधों की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस बल को भी हटा दिया है।" बोर्ड के तीन बांधों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तैनात करने का फैसला किया है, जबकि बांधों की सुरक्षा पर खर्च किए गए 90 करोड़ रुपये पंजाब सहित हितधारकों से वसूले जाएंगे। मान ने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले ने एक तरफ पंजाब के युवाओं से रोजगार छीन लिया, दूसरी ओर पंजाब पर सुरक्षा का खर्चा थोप दिया है।

भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब की जमीन पर बने आधुनिक शहर और राजधानी चंडीगढ़ से 112 डॉक्टरों को बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत पंजाब का 60 प्रतिशत हिस्सा चंडीगढ़ में सभी प्रकार की सेवाओं और प्रबंधन में आरक्षित है, जिसके तहत चंडीगढ़ की पुलिस,स्कूलों, अस्पतालों और अन्य सेवाओं में पंजाब के  पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, डॉक्टरों  और अन्य कर्मचारियों को डेपुटेशन पर तैनात किया जाता रहा है । लेकिन मोदी सरकार ने चंडीगढ़ में पंजाब का डेपुटेशन खत्म करने का फैसला लागू कर दिया है, जिस कारण शहर के स्वास्थ्य विभाग से पंजाब के 112  डॉक्टरों  को हटा दिया और अन्य राज्यों समेत केंद्र शासित प्रदेशों से डॉक्टरों को भर्ती करने का नोटिस जारी किया है।मान ने कहा कि पहले केंद्र की कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के अधिकारों पर हमला किया था, अब भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार भी इसी रास्ते पर चल रही है। भाजपा की मोदी सरकार राज्यों के अधिकारों पर हमले करने पर लगी हुई है, जो भारत की संघीय व्यवस्था पर भी सीधा प्रहार है।भगवंत मान ने पंजाब  के अधिकारों पर किए गए हमलों के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन में शामिल दलों सुखदेव सिंह ढींडसा और कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी कि वे पंजाब के अधिकारों पर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे हमलों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। मान ने कहा कि 10 मार्च को बनने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हितों के लिए सड़कों से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी।

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD