Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बादल-कैप्टन ने भाजपा के साथ मिलकर हमेशा पंजाब के लोगों और किसानों को धोखा दिया : भगवंत मान

गठजोड़ कर के भी कैप्टन,अकाली और भाजपा नहीं बना सकती सरकार: भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Feb 2022

Last updated on: Feb 22, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने दावा किया कि गठजोड़ कर के भी कैप्टन-अकाली और भाजपा पंजाब में सरकार नहीं बना सकती। मान ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों, मजदूरों और पंजाब के लोगों को हमेशा धोखा दिया है। इसलिए पंजाब के वोटरों ने इन सभी पारंपरिक पार्टियों को नकार दिया है। लेकिन सत्ता के लोभ में तीनों पार्टियां मिलकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से रोकने का पूरा प्रयास कर रही हैं। यही कारण है कि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समेत भाजपा के नेता अमित शाह और अन्य नेता पंजाब में सरकार बनाने की घटिया चालें रहे हैं।मंगलवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता और गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में सरकार बनाने के लिए अकाली-भाजपा के साथ गठबंधन करने की बात कर रहे हैं। उनसे पहले अकाली नेता बिक्रम मजीठिया भी भाजपा के साथ गठजोड़ होने का ऐलान कर चुके हैं। मान ने कहा कि इन नेताओं द्वारा किए गए दावों ने साबित कर दिया कि अकाली दल, भाजपा का मकसद केवल जनता का वोट लेना ही था। जबकि सच तो यह है कि अंदर खाते दोनों पार्टियों का गठबंधन अभी भी जारी है। 

अकाली दल ने भाजपा से अलग होकर और चुनाव लड़ कर किसानों और पंजाबियों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया है।मान ने कहा कि बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ मिलकर देश के किसानों और पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया है। दिखावे के लिए अकाली दल बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा से अलग चुनाव लड़ा , लेकिन आंतरिक रूप से अकाली दल बादल और भाजपा एक थे। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा ने केंद्र सरकार में किसान विरोधी काले कृषि कानूनों का समर्थन किया था और इसके समर्थन में भी मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था, लेकिन किसान आंदोलन की लोकप्रियता के डर से बादल ने भाजपा से नाता तोड़ने का नाटक किया। अब विक्रम मजीठिया ने उस नाटक पर से पर्दा हटा दिया है।मान ने कहा कि अब अमित शाह और पंजाब के उम्मीदवार फतेह जंग बाजवा ने भी राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया  है और इसके लिए शिअद-भाजपा के साथ गठबंधन की पुष्टि की है। लेकिन 10 मार्च को आने वाले नतीजे किसानों और पंजाबियों के साथ विश्वासघात करने वालों की उम्मीदों के खिलाफ होंगे क्योंकि पंजाब की जनता ने इस बार सरकार बदलने के लिए वोट किया है, और बदलाव का मतलब स्पष्ट है कि इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD