Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब निवासिओं झाडू वाला बटन दबा कर अपना फर्ज निभाएं, अगले पांच साल तक मैं अपना फर्ज निभाऊंगा : भगवंत मान

वोट खरीदने वाला कभी भी लोगों का भला नहीं कर सकता , सरकार बनाकर पांच साल मौज करेगा: भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धुरी (संगरूर) , 18 Feb 2022

Last updated on: Feb 18, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने अपने  विधान सभा हलके धूरी में चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से अपील की, " दो दिन जागरूक रहकर 20 तारिख को अपनी एक एक वोट 'झाड़ू' के निशान पर डालकर अपना फ़र्ज़ निभाओ, अगले पांच साल तक वह (मान) अपना फ़र्ज़ निभाते रहेंगे। पंजाब को फिर से हस्ता, खेलता पंजाब बनाया जायेगा, पंजाब का खाली खजान भरा जाएगा और हर घर में नौकरी देकर चूल्हों की आग जलती हुई जारी जाएगी।"  यह अपील मान ने अपने विधान सभा हलके के धुरी में एक बड़ी चुनाव रैली को संबोधित करते हुए की।उन्होंने कहा कि 20 तारीख अपनी किस्मत खुद लिखने का मौका है। इसलिए धूरी की जनता अपनी वोट  'झाड़ू' के निशान पर डाल कर पंजाब के खराब हुए 'ट्रांसफार्मर' को चलाएंगे, जिससे पूरे पंजाब में रोशनी हो जाएगी।शुक्रवार को धूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने लोगों को आगाह किया कि भ्रष्ट पार्टिये आज से शराब और पैसे बांटेगी। लेकिन आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि पूरी दुनिया की निगाहें धुरी हलके पर टिकी हुई हैं। मान ने कहा, "पंजाब के लोग पीढ़ियों से मतदान करते आ रहे हैं और राजे-राणे लोगों की वोट लेकर आम लोगों के लिए अपने महलों के दरवाजे बंद कर देते हैं, लेकिन अब 20 तारीख को आम लोग इन राजों, महाराजों के महलों के दरवाजों को बाहर से टाला लगा देंगे।" उन्होंने कहा कि जब पारंपरिक पार्टियों के नेताओं ने देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया, तभी अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और उन्हें (मान) अपनी नौकरी और कामकाज छोड़  राजनीति को क्षेत्र में आना पड़ा।

भगवंत मान ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब की जनता ने अपना पूरा समर्थन दिया है और लोगों की उम्मीदें बहुत बढ़ गई  हैं। इसलिए आप सरकार बनने पर पंजाब से बेरोजगारी, नशाखोरी, भ्रष्टाचार और माफिया राज को मिटाना है। हरे रंग की कलम की ताकत लोगों के लिए होगी और लोगों के फैसले लोगों द्वारा किए जाएंगे। मान ने आरोप लगाया कि अकाली दल बादल ने पंजाब की बसें खा लीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के ट्रक खा लिए। इन नेता पंजाब की दौलत खा गए और अपने महलों सार कर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पंजाब के खजाने भरा जायेगा और इस खजाने के साथ लोगों को सुविधायें मुहैया कराई जाएगी।मान ने दावा किया कि पंजाब के युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनाना है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए पेट्रोल पंपों के वितरण में कोटा रखा जाएगा। रोजगार सृजित करने के लिए सुविधाएं और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। विदेश जाने वाले पंजाब के तेज तरार दिमाग को रोक कर पंजाब में काम देना है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि वोट खरीदने वाला कभी भी लोगों का भला नहीं कर सकता बल्कि वह सरकार बना कर पांच साल मौज करेगा।  इस बार पंजाब बचाने के लिए सभी लोग 'आप' को वोट जरूर डालेंगे और पंजाब को फिर से खुशहाल और भंगड़े डालता पंजाब बनाएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD