Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी : हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए 'आप' द्वारा जारी नंबर पर मात्र चौबीस घंटे में ही 8 लाख से ज्यादा लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jan 2022

Last updated on: Jan 14, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) द्वारा पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जारी किए गए नंबर पर मात्र 24 घंटे में ही आठ लाख से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में नंबर पर तीन लाख से ज्यादा व्हाट्सएप मैसेज, चार लाख से ज्यादा फोन कॉल, एक लाख से ज्यादा वॉइस मैसेज और 50000 से ज्यादा टेक्स्ट मैसेज आए है। उन्होंने कहा कि पूरा डाटा इकट्ठा होने के बाद पार्टी सीएम चेहरे पर फैसला करेगी।चीमा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी और पारंपरिक पार्टियों की गंदी राजनीति का सफाया होगा। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को मिल रहे भारी समर्थन से यह साबित हो गया है कि पंजाब के लोग और अकाली-कांग्रेस भाजपा और कैप्टन की भ्रष्टाचार और माफिया शासन से तंग आ चुके हैं। पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं।भाजपा और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा नेताओं ने पंजाब और पंजाब के किसानों को बदनाम करने के लिए तमाम साजिशें रची। पंजाब के किसानों पर हमले करवाए और झूठे मुकदमे दायर किए। लेकिन किसानों को परेशान करने वाली भाजपा के साथ पंजाब के ही कुछ पार्टियों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए हाथ मिला लिया। पंजाब की जनता उन पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस चुनाव में भाजपा और उसके सभी सहयोगी पार्टियों की जमानत जब्त होगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD