Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन की टाइटलर को क्लीन चिट ने फिर भड़काया सिख जगत को

चुनाव हारते देख कैप्टन ने सिखों के जख्मों पर फिर छिड़का नमक- अकाली दल भाजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)

अमृतसर , 20 Apr 2014

Last updated on: Apr 20, 2014, 00:00 IST

१९८४ के सिख नरसंहार के मुख्य दोषी माने जाते कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर को कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा क्लीन चिट दिए जाने की अकाली दल बादल व भाजपा ने तीखे शब्दों में निंदा की है। रविवार को  दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी के दिल्ली से भाजपा के सिख नेता व विधायक आर.पी. सिंह अकाली नेता अवतार सिंह हित्त, भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष रजिंदर मोहन सिंह छीना ने एक संयुक्त प्रैस कांफ्रैंस कर कैप्टन के ब्यान की निंदा करते इसे कांग्रेस की सोची समझी हुई प्लॉनिंग बताया।इन नेताओं का कहना है कि सिखों के मक्का माने जाने वाले श्री अमृतसर साहिब में ही अपनी जमीन खिसकती देख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह ब्यान दिया है। तीस वर्ष से सिखों के कत्लेआम, सिख बहनों व माताओं के साथ उस वक्त हुए अत्याचारों के दोषियों को आज तक सजा न मिल पाने से सिख समाज के जख्म अभी भी हरे हैं। उस पर कैप्टन के ब्यान ने इन जख्मों पर ओर नमक छिड़क दिया है। इन नेताओं का कहना था कि हर बार चुनावों के मौके कांग्रेस ऐसा ही करती है। 

हर जांच रिपोर्ट व हर जशमदीद ने कई बार बताया है कि 1984 के सिख कत्लेआम की गवाही जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार व एच.के.एल भगत ने की थी, लेकिन फिर भी ऐसे ब्यान देकर कांग्रेस चुनावों के मौके अपने गुनाह से पल्ला छुड़वाना चाहती है। इन नेताओं ने बताया कि दरअसल टाइटलर, सज्जन व एच.के.एल भगत ने राजीव गांधी के इच्छारों पर  यह सब किया था। अगर आज टाइटलर व सज्जन पर कांग्रेस कार्यवाई करने देती है तो उन्हें डर है कि कहीं वह गांधी परिवार का नाम न ले दें। इसलिए आज तक इन लोगों पर कोई कार्यवाई नहीं हुई। डीएसजीपीसी के अध्यक्ष श्री जी.के. ने इस संबंध में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। जिसमें बताया गया है कि सिख कत्लेआम को रोकने के लिए खुद राष्ट्रपति जैल सिंह द्वारा किए फोन भी प्रधानमंत्री कार्यालय व तत्कालीन गृह मंत्री पी.वी नरसिमहा राव ने सुनने बंद कर दिए थे। 

इन नेताओं का कहना था कि श्री अमृतसर साहिब से कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दी है जो १९८४ के कत्लेआम के दोषियों को क्लीन चिट देता आ रहा है। जबकि खुद उसकी पार्टी के राजकुमार राहुल गांधी इन दंगों में अपने नेताओं की भूमिका स्वीकार चुके हैं। इसका अर्थ साफ है कि अपनी खिसकती चुनावी जमीन को देखकर कैप्टन ने सिखों के जख्म दोबारा फिर कुरेदने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका जवाब इसे अमृतसर से हरा कर दिया जाएगा। इन नेताओं ने यह भी कहा कि जब २००२ के गुजरात दंगों के लिए कांग्रेस ने एसआईटी बना दी तो १९८४ सिख नरसंहार के लिए आज तक एसआईटी क्यों नहीं बनाई गई। हम मांग करते है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने के लिए तुरंत एसआईटी का गठन किया जाए।  

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD