Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

चेन्नई में जोरदार बारिश, तमिलनाडु के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Weather, Chennai, Tamil Nadu, Under Water, Red Alert
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 27 Nov 2021

Last updated on: Nov 27, 2021, 00:00 IST

शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण सिंगारा और चेन्नई में सड़कों पर जलभराव हो गया और कई घरों में पानी भर गया। बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने शहर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्मार्ट सिटी में से एक चेन्नई समेत कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने और बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु के 20 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हुई। सरकार ने शनिवार को 23 जिलों के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। चेन्नई के कई इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ के कारण सबवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

सड़कों पर पानी भर जाने के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। जिलों में कई एकड़ धान के खेत पानी में डूब गए जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्ट, तेनकासी, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्यपाल आर.एन. रवि को भारी बारिश के कारण लोगों को होने वाली समस्याओं को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी।

 

Tags: Weather , Chennai , Tamil Nadu , Under Water , Red Alert

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD