Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल

 

विजय सेतुपति ने सुनाया निर्देशक मिस्किन का अनोखा अंदाज, बोले- '1000 रुपए देकर टीम से करवाते हैं बेहतरीन काम'

Vijay Sethupathi, Train, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Chennai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चेन्नई , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:10 IST

दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक मिस्किन अपनी आगामी फिल्म 'ट्रेन' को लेकर चर्चा में है। फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान अभिनेता विजय सेतुपति ने निर्देशक के काम करने के अनोखे तरीके का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मिस्किन रोजाना सेट पर अच्छा काम करने वाले एक टेक्नीशियन और एक जूनियर आर्टिस्ट को सम्मानित करते थे।

इसके लिए वह दोनों को 1000-1000 रुपए का इनाम देते थे। इस इनाम के जरिए वह टीम के सदस्यों का सम्मान करते थे। विजय सेतुपति ने कहा, ''मिस्किन ने इस फिल्म को बनाते समय रोजाना सिर्फ 2000 रुपए खर्च करके लोगों से बेहतरीन काम करवाया। उन्होंने हर दिन सेट पर सबसे अच्छे टेक्नीशियन और सबसे अच्छे जूनियर आर्टिस्ट को 1000-1000 रुपए का पुरस्कार देने की शुरुआत की, जिससे हर कोई अपने काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करता था।''

विजय ने कहा, ''इनाम देने के चलते, टीम के लोग और ज्यादा मेहनत करते थे। इसके पीछे बात सिर्फ पैसे की नहीं थी। असली खुशी इस बात की थी कि उनके काम को सम्मान मिल रहा है और उन्हें सबके सामने सराहा जा रहा है।'' अभिनेता ने बताया, ''पुरस्कार देने का तरीका भी काफी खास था। कभी मैं चुने गए बेस्ट टेक्नीशियन और जूनियर आर्टिस्ट को पुरस्कार देता था, तो कभी फिल्म की हीरोइन उन्हें सम्मानित करती थीं।

विजेताओं का चयन करना और फिर उनके काम की सराहना करना उनके लिए बहुत खुशी का पल होता था। हर दिन फिल्म का सेट किसी त्योहार के आयोजन जैसा महसूस होता था।'' विजय सेतुपति ने मिस्किन के व्यक्तित्व की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,''वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने आसपास मौजूद हर इंसान को ध्यान रखते हैं।

वह सभी के साथ बहुत अच्छे और दयालुता से पेश आते हैं। वह अपने ज्ञान और अनुभव को दूसरों के साथ बांटने में विश्वास रखते हैं।'' बता दें कि फिल्म 'ट्रेन' को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म के 43 सेकंड के टीजर में एक तेज रफ्तार से चलती ट्रेन दिखाई गई है, जिसे कुछ खतरनाक लोग अपने कब्जे में ले लेते हैं।

ट्रेन में बैठे यात्री डर और घबराहट में हैं। ऐसे में विजय सेतुपति का किरदार अकेले ही इन लोगों का सामना करता है। इस फिल्म का निर्माण वी क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा नासिर, श्रुति हासन, के.एस. रविकुमार, संपत राज, इरा दयानंद और प्रीति करण जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 'ट्रेन' इसी साल अगस्त में रिलीज होगी।

 

Tags: Vijay Sethupathi , Train , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD