Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण डॉ. मनसुख मांडविया और हिमंता बिस्वा सरमा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

 

पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत

Weather, Tragedy, Flood, Flash Floods, Heavy Rain, Poonch, Rajouri
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पुंछ/राजौरी , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 15:47 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के बुफलियाज इलाके में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई। सुरनकोट के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने बताया कि अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान चल रहा है। मरने वाले दस लोगों में से आठ की पहचान कर ली गई है। नूर सफिया (59), सज्जाद अहमद (16), हकनवाज अहमद (10), शाहनवाज अहमद (10), खालिदा कौसर (25), सोफयान (2), बानो बी (60) और मोहम्मद अकरम (7) की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली के खंभे उखड़ गए और मोबाइल नेटवर्क सेवाएं बाधित हो गईं।

पुलिस, सिविल प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड और राजौरी-पुंछ हाईवे पर ट्रैफिक जारी है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई मौतों पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, पुलिस और अन्य सभी संबंधित एजेंसियां ​​बचाव व राहत कार्यों में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों तक बिना किसी देरी के हरसंभव मदद पहुंचाई जाए। मौसम विभाग की चेतावनी और जम्मू डिवीजन के कुछ हिस्सों में बन रहे गंभीर हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना होंगे और खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री प्रभावित इलाकों के स्थानीय विधायकों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं ताकि बदलती स्थिति का आकलन किया जा सके और राहत कार्यों में तालमेल बिठाया जा सके। मुख्यमंत्री उमर ने कहा, "हालात अभी भी बदल रहे हैं लेकिन प्रशासन की प्राथमिकता कीमती जानों को बचाना है। भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण जिन लोगों की जान गई है या जिनकी संपत्ति और अन्य चीजों का नुकसान हुआ है, सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी।"

 

Tags: Weather , Tragedy , Flood , Flash Floods , Heavy Rain , Poonch , Rajouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD