Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

निविन पॉली की मलयालम फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Nivin Pauly, Mamitha Baiju, Bethlehem Kudumba Unit, Malayalam Film, Chennai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 15:12 IST

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता निविन पॉली की आगामी मलयालम फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' के मेकर्स ने शनिवार को फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' अब 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

मेकर्स द्वारा रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे अभिनेता की पोस्ट में कमेंट कर फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। अभिनेता निविन पॉली की यह फिल्म ओणम सीजन के दौरान रिलीज होगी, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा हो सकता है।

बता दें कि निविन पॉली ने पिछले साल जुलाई में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का टाइटल अनाउंस किया था। गिरीश एडी के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' में निविन पॉली के साथ मामिता बैजू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मुख्य जोड़ी के अलावा, फिल्म में विनीत फोर्ट, बिंदू पणिक्कर, सुरेश कृष्णा और संगीथ प्रताप जैसे बेहतरीन कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

'प्रेमलू' फेम निर्देशक गिरीश एडी ने किरण जोसी के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म का निर्माण भावना स्टूडियोज (फहद फासिल, दिलेश पोथन और श्याम पुष्करन) द्वारा किया गया है। भावना स्टूडियोज एक कंपनी है जिसमें डायरेक्टर दिलीश पोथन, एक्टर फहाद फासिल और सीन राइटर श्याम पुष्करन पार्टनर हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अजमल साबू ने की है जबकि फिल्म का म्यूजिक विष्णु विजय ने दिया है।

आकाश जोसेफ वर्गीस को फिल्म के एडिटर के तौर पर लिया गया है, जिसे भावना डिस्ट्रीब्यूट करेगी। 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' के अलावा, निविन पॉली बहुप्रतीक्षित तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेंज' में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म एलसीयू (लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स) से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इस फिल्म के मुख्य नायक राघव लॉरेंस हैं। उनके साथ संयुक्ता मेनन और रवि मोहन भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा फिल्म में विजय जैसे अन्य एलसीयू कलाकारों के कैमियो की भी चर्चा है।

 

Tags: Nivin Pauly , Mamitha Baiju , Bethlehem Kudumba Unit , Malayalam Film , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD