Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुखौटे उतरे, पंजाब के लिए नहीं सिर्फ कुर्सी के लिए लड़ते हैं कांग्रेसी : राघव चड्ढा

नवजोत सिद्धू शुभकामनाएं, देखते हैं माफिया से कैसे निपटते हैं नए कांग्रेस अध्यक्ष? -‘आप’

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Harpal Singh Cheema, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jul 2021

Last updated on: Jul 19, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता, विधायक और पंजाब मामलों के सह-इंचार्ज राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी युद्ध ने एक बात तो स्पष्ट कर दी है कि सत्ताधारी कांग्रेस को पंजाब और लोगों से संबंधित मुद्दों की नहीं, सिर्फ अपनी कुर्सी (सत्ता-शक्ति) की ही फिक्र है। सत्ता में होने के बावजूद भी यह कांग्रेसी साढ़े 4 साल कभी भी पंजाब और पंजाब के लोगों को दरपेश आते मुद्दों के लिए नहीं लड़े, केवल कुर्सी छीनने या बचाने के लिए आपसी युद्ध लड़े हैं। जिस तरह के हालात बने हुए हैं, लग नहीं रहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस का प्रधान बनने से कांग्रेसी अंदरूनी कलह शांत हो जाएगा।राघव चड्ढा सोमवार यहां नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के साथ भुलत्थ हलके से 2017 में कांग्रेसी उम्मीदवार रहे रणजीत सिंह राणा और कपूरथला के जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान एडवोकेट हरसिमरन सिंह घूमण को पार्टी में शामिल करने के उपरांत मीडिया के रूबरू थे।पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा ने कहा,‘वैसे तो यह कांग्रेस का अंदरूनी मसला है, परंतु सत्ताधारी पक्ष होने के कारण कांग्रेस की खानाजंगी ने पंजाब का बहुत नुक्सान किया है। आपसी लड़ाई के कारण पंजाब इनके एजंडे पर नहीं रहा। 

साढ़े 4 साल की बर्बादी के उपरांत अब उम्मीद करते हैं कि सत्ताधारी कांग्रेस बाकी बचे चंद महीनों का लोगों व प्रदेश की भलाई के लिए सदुपयोग करेगी।’एक जवाब में राघव चड्ढा ने कहा, ‘नवजोत सिंह सिद्धू को हमारी शुभकामनाएं हैं। देखते हैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर सिद्धू पंजाब के सभी ज्वलंत मुद्दों, भ्रष्टाचार  व माफिया के साथ कैसे निपटते हैं?’राघव चड्ढा ने कहा कि सब को पता है कि श्री गुटका साहिब की क़सम खाने के बावजूद कैप्टन और कांग्रेसी रेत माफिया, लैंड माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, बिजली माफिया, बेरोजगारी, नशे, कर्ज तले दबे किसान-मजदूर, महिलाएं-बुजुर्गों, मुलाजिमों-पैंशनरों यहां तक कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में इंसाफ़ के लिए नहीं लड़े। सिर्फ एक-दूसरे से कुर्सी बचाने या छीनने के लिए ही आपस में लड़े हैं। इस लिए बादलों की तरह कांग्रेस से भी जनता का पूरी तरह से मोह भांग हो गया है। इस लिए लोग विकास का प्रतीक बने अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ को बड़ी उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं।इस मौके हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जैसे सत्ता के नशे में सभी हदें पार करन वाले बादलों का मुखौटा उतरा था, उसी तरह कुर्सी के लिए लड़ते कांग्रेसियों का मुखौटा उतर चुका है कि कुर्सी की ललक में यह किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Harpal Singh Cheema , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD