जनता चाहती है इनेलो को सत्ता सौंपना: राव बहादुर
Web Admin
5 दरिया न्यूज (अनिल लाम्बा)
भिवानी , 09 Apr 2014
Last updated on: Apr 09, 2014, 00:00 IST
महेंद्रगढ लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी राव बहादुरसिंह ने चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन मतदाताओं से इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का समुचित विकास केवल इनेलो ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो पूरे क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाएंगे। खेड़ा, बवानिया, मालड़ा, कोरियावास गांवों में जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राव बहादुर ने कहा कि इससे पहले भी जब प्रदेश में हविपा-भाजपा गंठबधन की सरकार थी। इनेलो के चार सांसद जीते थे। देशहित में इनेलो के चार सांसदों ने बिना शर्त अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को समर्थन देकर बनवाया था।