Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

उपायुक्त ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

कहा, लोग दिखे कोविड नियमों की पालना करते हुए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 17 Jan 2021

Last updated on: Jan 17, 2021, 00:00 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने पंचायती राज संस्थानों के लिए प्रथम चरण के मतदान के दिन रविवार को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वह सुबह से विभिन्न मतदान केन्द्रों में कानून व व्यवस्था का जायजा लेने तथा मतदाताओं द्वारा कोविड नियमों की अनुपालना को सुनिश्चित बनाने को लेकर सक्रिय रही। उपायुक्त ने मतदान केन्द्रों पर चुनाव ड्यिूटि में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनके लिए सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कानून व व्यवस्था का दायित्व देख रहे पुलिस व होमगार्ड के जवानों से भी बातचीत की। उपायुक्त स्थानीय लोगों व मतदाताओं से बातचीत के दौरान काफी सहज दिखी।कुल्लू के मोहल मतदान केन्द्र के दौरे के दौरान उपायुक्त ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि सभी मतदाता मास्क पहने थे और सामाजिक दूरी को लेकर काफी सजग दिखे। मतदाता सयंमपूर्ण अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और एक-दूसरे से काफी दूरी पर खड़े थे। हालांकि कुछ लोग मतदान केन्द्र से काफी दूरी पर भी बतियाते नजर आएं। विभिन्न मतदान केन्द्रों पर लगभग यही नजारा देखने को मिला।कुछ मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का अपने मत का उपयोग करने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। उपायुक्त ने मतदाताओं से पहले ही अपील कर दी थी कि वे चुनाव रूपी महायज्ञ में अपने मत की आहूति देकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने में अपना योगदान करें। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से भी बात की और उनका हौंसला व मनोबल बढ़ाती दिखी।डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि कम तापमान के चलते प्रातःकाल मतदाताओं का रूझान कुछ कम दिखा। प्रातः 10 बजे तक जिला में 13.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक मतदान की दर लगभग 38 प्रतिशत तक पहुंच गई और जैसे दिन चढ़ता गया बाद दोपहर दो बजे तक मतदान 62 फीसदी तक पहुंच गया।उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण में रविवार को जिला की 81 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए। दूसरे चरण का मतदान 19 को जबकि तीसरे चरण का मतदान 21 जनवरी, 2021 को सम्पन्न करवाया जाएगा।  

 

Tags: DC Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD