Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारतीय सिनेमा आज किसी भाषा तक सीमित नहीं है : राणा दग्गुबाती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2020

Last updated on: Jul 19, 2020, 00:00 IST

अभिनेता राणा दग्गुबाती का कहना है कि आज वक्त तेजी से आगे बढ़ने का है और यही वजह है कि अपनी प्रेमिका से सगाई करने के रास्ते उन्होंने महामारी को आड़े नहीं आने दिया। यह भी एक वजह है जिसके चलते वह टिसॉट के नए चेहरे हैं, जो कि एक लग्जरी स्विस घड़ी निर्माता कंपनी है। राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय फिल्मों के सबसे सफलतम कलाकारों में से एक हैं और इसके साथ ही वह बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हैं। इस अभिनेता-निर्माता का यह मानना है कि वक्त अस्थायी है, लेकिन फिल्में सदा के लिए है। आईएएनएस लाइफ के साथ हुई अपनी बातचीत में उन्होंने कई विषयों को लेकर बात कीं।क्या आप इस बात से सहमत हैं कि आप खुद को सबसे सफल 'क्रॉसओवर' कलाकारों में से एक मानते हैं?दग्गुबाती : भारतीय सिनेमा आज किसी भाषा तक सीमित नहीं है। फिल्म किस भाषा में है यह मायने नहीं रखती है। अगर आपके पास बताने लायक कोई कहानी है, तो आगे बढ़कर उसे बताइए। इसलिए मैं स्क्रिप्ट पर ध्यान देता हूं जिससे तेलुगू और हिंदी में करियर के बेहतर विकल्प बने रहे।अपनी आने वाली परियोजनाओं के बारे में कुछ बताइए?

दग्गुबाती : दो फिल्में आने के लिए तैयार हैं। एक है 'हाथी मेरे साथी', जो हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी। यह एक इंसान और प्रकृति के बीच के रिश्ते की एक खूबसूरत कहानी है..शायद आज के समय में यह कहीं ज्यादा यर्थाथ है। दूसरी फिल्म 90 के दशक में तेलंगाना की पृष्ठभूमि पर आधारित एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। इस फिल्म का नाम 'विराटपर्वम' है और इसमें साई पल्लवी, नंदिता दास और जरीना वहाब जैसे कलाकार हैं।जब काम नहीं कर रहे होते हैं, तो आप वक्त कैसे गुजारते हैं?

दग्गुबाती : आमतौर पर मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसकी कई चीजों में रूचि है, तो मुझे व्यस्त रखना कोई एक मुश्किल काम नहीं है। मुझे पढ़ना बहुत पसंद है इसलिए जब कभी मुझे मौका मिलता है तो मैं पढ़ता हूं। यह आपको एक ऐसी दुनिया में लेकर जाती है जो कि आज की इस वास्तविक दुनिया से कहीं बेहतर है।टिसॉट की कौन सी घड़ी आपको सबसे ज्यादा पसंद है?

दग्गुबाती : टिसॉट कार्सन प्रीमियम, टिसॉट सीटस्टार 1000 क्वाट्र्ज और टिसोट ट्रेस मुझे व्यक्तिगत तौर पर ज्यादा पसंद है।

 

Tags: Rana Daggubati , Tollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD