Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिशन फतेह : अलग-अलग राज्यों से आए श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवा रहा है जिला प्रशासन

जिले में 3200 श्रमिकों का किया रजिस्ट्रेशन व 2400 से ज्यादा को मुहैया करवाया जा चुका है रोजगार: डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Jul 2020

Last updated on: Jul 05, 2020, 00:00 IST

मिशन फतेह के अंतर्गत अलग-अलग राज्यों से आए श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए श्रमिकों को उनकी इच्छानुसार घर भेजने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिस तत्परता से कार्य किया गया था, उसी तत्परता से वापिस आएं इन श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जिले से 13000 से ज्यादा अलग-अलग राज्यों के लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार पूरी सुविधा के साथ उनके घरों तक नि:शुल्क भेजा गया था, जिस दौरान उनके खाने पीने व उनके लिए बसों व ट्रेनों की विशेष व्यवस्था भी गई थी।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत अब बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के माध्मय से अलग-अलग इंडस्ट्री व व्यापारिक संस्थानों में रोजगार दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो की ओर से अभी तक 3200 के करीब श्रमिकों की रजिस्ट्रेशन की गई है जिनमें से 2400 से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवा दिया गया है और बाकी अन्यों को भी रोजगार मुहैया करवाने की प्रक्रिया जारी है।अपनीत रियात ने जिन श्रमिकों को उनकी इच्छानुसार उनके राज्यों में वापिस भेजा गया था, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू व कश्मीर के लोग मुख्य थे। इसके अलावा कफ्र्यू के कारण हिमाचल प्रदेश की सीमा सील होने के कारण मुकेरियां से हिमाचल प्रदेश जाने वाले गुज्जर भाईचारे के 6 परिवारों के 30 सदस्यों जो इस जगह पर फंस गए थे उन्हें भी जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी थी और उनको जहां जहां राशन उपलब्ध करवाया गया वहीं इनके पशुओं को भी चारा मुहैया करवाया गया था।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन की ओर से लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने व समय-समय पर हाथ धोने व सैनेटाइज करने जैसी सावधानियां अपनाने के बारे में भी बताया जाता रहा और यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक होने का सबूत देते हुए सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा मास्क का प्रयोग करे व 20 सैकेंड तक हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाने को यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए जागरुकता अभियान मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता गतिविधियां लगातार जारी है।  

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD