Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कोरोना के बारे में लोगों में जागरूकता लाएगा युवक सेवाएं विभाग : दीप्ति उप्पल

8 हज़ार के करीब एन. एस. एस., यूथ क्लब और रैड रिबन क्लबों के वालंटियर लोगों को घर -घर जा कर करेंगे जागरूक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 16 Sep 2020

Last updated on: Sep 16, 2020, 00:00 IST

मिशन फतेह के अंतर्गत लोगों को कोरोना वायरस प्रति जागरूक और अफ़वाहों से सावधान रखने के लिए युवक सेवाएं विभाग की तरफ से ज़िले में 20 सितम्बर तक जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्रीमती दीप्ति उप्पल ने आज जागरूकता पैंफलेट जारी करके इस मुहिम की शुरुआत की । युवक सेवाएं विभाग की तरफ से लोगों को घरेलू एकांतवास, 6 फुट की दूरी बना कर रखने, कोरोना के लक्षण -बचाव के लिए जागरूक करने के लिए यह यत्न किया गया है।डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि 20 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान में 3 हज़ार एन. एस.एस., 2000 यूथ क्लब और 1000 रैड रिबन क्लबों के वलंटियरों की तरफ से घर -घर जा कर लोगों को सोशल मीडिया पर फैलाई रही गलत अफ़वाहों, टैस्टिंग और कोरोना के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जायेगा। उन्होनें कहा कि विभाग की तरफ से लोगों को स्वास्थ्य टीमों को सहयोग देने के लिए भी विशेष जागरूकता मुहिम शुरू की गई है। उन्होनें कहा कि इसके इलावा धार्मिक स्थानों पर लाउड स्पीकर के द्वारा भी लोगों को कोरोना के बारे में सही जानकारी दी जा रही है ,जिससे लोग जागरूक हो कर अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।उन्होंने कहा कि आज के समय में अफ़वाहों से बच कर टैस्टिंग करवाना समय की मुख्य ज़रूरत है, जिसमें स्वास्थ्य टीमों को अधिक से अधिक सहयोग देना जारूरी है। उन्होनें कहा कि युवक सेवाएं विभाग की तरफ से पहले भी कोरोना वायरस से बचाव प्रति जागरूकता मुहिम चलाई गई है, जिसमें घर -घर संपर्क अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया । इस के इलावा आनलाइन प्लेटफार्म के द्वारा भी जागरूकता मुहिम चलाई गई , जिसमें 8300 से अधिक युवा शामिल हुए थे।सहायक डायरैक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली ने बताया कि 17 को ज़िला स्तरीय आनलाइन सलोगन राइटिंग मुकाबले, 18 और 19 को घर -घर पैंलफेट बाँटने की मुहिम और 20 सितम्बर को ज़िला स्तरीय आनलाइन क्विज प्रतियोगिता करवाई जायेगी। उन्होनें बताया कि आनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले युवाओं को विभाग की तरफ से आनलाइन सर्टिफिकेट भी भेजे जाएंगे।

 

Tags: DC Kapurthala , Mission Fateh , Deepti Uppal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD