Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

मिशन फतेह : कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए टैस्टिंग में ज्यादा से ज्यादा सहयोग दें जिला वासी : अपनीत रियात

जिला प्रशासन की मदद से जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में कोविड सैंपलिंग के लिए लगाया गया विशेष कैंप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Sep 2020

Last updated on: Sep 16, 2020, 00:00 IST

जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 की टैस्टिंग के प्रति चलाए गए जागरुकता अभियान के अंतर्गत आज जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में स्कूल की पहल पर कोविड सैंपलिंग के लिए विशेष कैंप लगाया। दो दिवसीय इस कैंप के पहले दिन स्कूल के स्टाफ ने स्वेच्छा से अपने कोविड-19 के टैस्ट करवाए। स्कूल की इस सकारात्मक पहल को सराहने के लिए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने स्कूल का दौरा किया और स्कूल के अध्यापकों व स्टाफ सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के इस प्रयास पर स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान में सहयोग कर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने अन्य संस्थानों को भी जन हित में आगे आने की अपील की।डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में चलने वाले दो दिवसीय कैंपल के पहले दिन 120 टैस्ट लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कोविड-19 के फैलाव को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर टैस्टिंग शुरु की गई है और अगर किसी में भी कोविड संबंधी लक्षण आते हैं तो वह सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूचीबद्ध किए गए प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिकों व लेबोरेट्रीज में भी जाकर अपना कोरोना टैस्ट करवा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की जरुरत नहीं है बल्कि जरुरी सावधानियां अपना कर व स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन कर इससे बचा जा सकता है।अपनीत रियात ने इस दौरान स्कूल के अध्यापकों व स्टाफ को अफवाहों से बचने व जागरुक नागरिक बनते हुए अपने आस-पास भी लोगों को भी जागरुक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस की टैस्टिंग को लेकर लोगों के मनों में पैदा किए जा रहे भ्रम को दूर करने के लगातार कोरोना वायरस की सैंपलिंग व टैस्टिंग संबंधी विशेष जागरुकता कैंप लगाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि टैस्टिंग को अमल में लाने से ही कोरोना वायरस के और फैलाव को समय पर नकेल कस कर कीमती जानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की नई हिदायतों के अनुसार यदि कोई कोरोना पाजीटिव पाया जाता है तो वह अपने घर में एकांतवास हो सकता है, जिसके लिए लोगों को टैस्टिंग से घबराने की जरुरत नहीं।इस दौरान एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन जो खुद कोरोना पर फतेह पा चुके हैं, ने भी अध्यापकों व स्कूल स्टाफ से अपने निजी अनुभव सांझे किए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग समय की मुख्य मांग है ताकि समय रहते जनहति में कोरोना के और फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना की टैस्टिंग सभी के लिए बहुत फायदेमंद है व यह किसी भी पक्ष से नुकसानदेह नहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना पर फतेह पाना कोई मुश्किल काम नहीं बशर्ते सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर जारी की जा रहे परामर्श के पालन में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के लिए सभी को कोरोना टैस्ट करवाने चाहिए जो कि पंजाब सरकार की ओर से नि:शुल्क में किए जा रहे हैं।सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपाल वीर सिंह ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी में कोरोना संबंधी किसी भी तरह के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसको सावधान व चौकस रहने की जरुरत है न कि घबराने की। उन्होंने कहा कि जरुरी सावधानी अपना कर कोरोना को मात दी जा सकती है, खासकर सही ढंग से मास्क पहन कर, एक दूसरे से बनती दूरी बरकरार रख कर व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाकर। उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थाओं में कोविड टैस्ट की कोई भी फीस नहीं है व सरकार की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने नई हिदायतें जारी कर पाजीटिव आने वाले लोगों के घरों के बाहर स्टीकर लगवाने भी बंद करवा दिए हैं।इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल वैशाली शर्मा ने प्रशासन के सहयोग के लिए डिप्टी कमिश्नर का आभार जताया। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर एडमिनीस्ट्रेशन अजय कुमार, सिविल अस्पताल होशियारपुर के डाक्टरों की टीम व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद था।  

 

Tags: DC Hoshiarpur , Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD