Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

पंजाब यूथ विकास बोर्ड 7 जनवरी से ‘‘यूथ ऑफ पंजाब’’ मुहिम की शुरुआत करेगा : सुखविन्दर सिंह बिंद्रा

कहा, इस मुहिम के अंतर्गत नौजवानों को बाँटीं जाएंगी स्पोर्टस किटें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 29 Dec 2020

Last updated on: Dec 29, 2020, 00:00 IST

पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन बोर्ड द्वारा राज्य में ‘‘यूथ ऑफ पंजाब’’ मुहिम की शुरुआत की जायेगी।श्री बिन्द्रा ने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब के सभी जिलों में नौजवानों को मुफ़्त स्पोर्टस किटें बाँटीं जाएंगी। हरेक किट में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फ़ुटबॉल और अन्य टीम खेलों का सामान होगा और हरेक किट का प्रयोग 70 से 80 नौजवान कर सकेंगे।श्री बिन्द्रा ने आगे बताया कि यह मुहिम अधिकारित तौर पर 7 जनवरी, 2020 को लुधियाना से शुरू की जायेगी, जहाँ जि़ला लुधियाना के शहरी क्षेत्रों के यूथ क्लबों को किटें बाँटीं जाएंगी। इसके बाद में 28 जनवरी को एक और समागम करवाया जायेगा, जिसके दौरान लुधियाना के ग्रामीण क्षेत्रों के यूथ क्लबों को कवर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह दोनों समागम बचत भवन, लुधियाना में करवाए जाएंगे।चेयरमैन ने बताया कि इन दोनों समागमों के दौरान जि़ला लुधियाना के सैंकड़ों यूथ क्लब कवर किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मुहिम सम्बन्धी कई औद्योगिक घरानों जैसे कि हीरो ईकोटैक, एवन साईकल्ज़, कंगारू इंडस्ट्रीज़, हाईवे इंडस्ट्रीज़, के.जे. फौरजिंग्ज़ आदि द्वारा पंजाब यूथ विकास बोर्ड को सक्रियता से सहयोग दिया जा रहा है।श्री बिन्द्रा ने बताया कि यदि किसी यूथ क्लब ने खेल के क्षेत्र में या किसी समाज कल्याण के कार्यों के लिए या कोविड के दौरान काम किया है तो वह ई मेल आईडी [email protected] या फ़ोन नंबर 95772-00003 पर फोटो/दस्तावेज़ों समेत आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के बाद में उनके दस्तावेज़ों की जांच की जायेगी और उनको मुफ़्त स्पोर्टस किटें मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर क्षेत्र में पंजाब के नौजवानों की तरक्की के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य के नौजवानों से अपील की कि वह नशों से दूर रहें और खेल में अधिक से अधिक भाग लें, क्योंकि पंजाब एक ऐसा राज्य है, जिसने खेल जगत को कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी ऐसे और समागम करवाए जाएंगे।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Mission Fateh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD