Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मिशन फतेह के अधीन कोविड -19 मोबाइल टेस्टिंग मुहिम शुरू

टैस्टिंग के लिए आगे आकर कोरोनावायरस की चेन तोडऩे में सहायता दो-बलबीर सिंह सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 26 Aug 2020

Last updated on: Aug 26, 2020, 00:00 IST

कोविड -19 के फैलाव को रोकने की रणनीति के साथ आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य विभाग, लुधियाना द्वारा अब लुधियाना शहर में एक मोबाइल टेस्टिंग मुहिम शुरू की गई है, जिसके लिए विशेष टीमों वाली विशेष वैनों का प्रबंध किया गया है, जो कि शहर के विभिन्न इलाकों में रहते लोगों की घर-घर जाकर जांच करेंगी। इन मोबाइल टेस्टिंग वैनों की शुरुआत के साथ लोग अपने घर में ही ख़ुद का टैस्ट करवा सकते हैं। यहाँ जारी एक प्रैस बयान में इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि क्योंकि लुधियाना में कोविड -19 केस बढ़ रहे हैं, इसलिए ऐसे केस जो सामने नहीं आए, का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग एक उत्तम रणनीति है, क्योंकि मौजूदा समय में कोविड-19 के तेज़ी से फैलने का कारण यही केस हैं जो सामने नहीं आए। लुधियाना के अलावा, मोबाइल टेस्टिंग मुहिम अमृतसर में भी चलाई जा रही है और टेस्टिंग सामथ्र्य को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही यह मुहिम पटियाला में भी शुरू की जाएगी।स. सिद्धू ने कहा कि हालाँकि बिना लक्षणों वाले लोग भी पॉजि़टिव पाए जा रहे हैं, परन्तु कोविड पॉजि़टिव और नेगेटिव व्यक्तियों को अलग करने के लिए टेस्टिंग में तेज़ी लाने की सख़्त ज़रूरत है। इसलिए उनकी टेस्टिंग करना और ज्य़ादा महत्वपूर्ण हो जाता है, जिससे किसी कोविड पॉजि़टिव व्यक्ति से दूसरे व्यक्तियों तक वायरस का फैलाव न हो। हालाँकि, पंजाब सरकार ने नागरिकों की ज़रूरत और सुविधा के अनुसार घरेलू एकांतवास सम्बन्धी दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। 

इसके अलावा, सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पॉजि़टिव पाया जाता है और अगर किसी व्यक्ति में हल्के लक्षण पाए जाते हैं तो ऐसे व्यक्तियों को अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं और वह दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू एकांतवास में रह सकते हैं।मंत्री ने आगे कहा कि रैपिड किटों के ज़रिये टेस्टिंग में नमूना लेने से लेकर अंतिम रिपोर्ट देने तक 30 मिनट से भी कम समय लगता है और सैंपलिंग बिल्कुल मुफ़्त है। उन्होंने लोगों को टेस्टिंग के लिए आगे आने और टेस्टिंग सम्बन्धी अपने संदेहों और गलत धारणाओं को दूर करने की अपील की। कोरोनावायरस की चेन को तोडऩे के लिए टेस्टिंग बहुत ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि शंकाओं को दूर करने के लिए विभाग ने टेस्टिंग सामथ्र्य में भारी विस्तार किया है। उन्होंने कहा, यह मोबाइल टीमें रोज़ाना शहर के विभिन्न इलाकों में जाएंगी, जहाँ सम्बन्धित क्षेत्र के व्यक्ति कोरोना वायरस सम्बन्धी अपना मुफ़्त टैस्ट करवा सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मास मीडिया टीमें लोगों के सवालों का जवाब दे रही हैं और उनको अपनी टेस्टिंग करवाने की अपील कर रही हैं। उन्होंने कहा जहाँ टेस्टिंग करवाने सम्बन्धी किसी तरह का विरोध या झिझक होता है, मास मीडिया विंग की तीन टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को टेस्टिंग सम्बन्धी आगे आने के लिए प्रेरित कर रही हैं।उन्होंने कहा, इसके साथ ही लोगों में बहुत सी गलत धारणाएं हैं कि सैंपलिंग की प्रक्रिया के समय दर्द होता है और काफ़ी समय लगता है जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड की सैंपलिंग प्रक्रिया में एक मिनट से भी कम समय लगता है और यह एक निर्विघ्न प्रक्रिया है। सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह कष्ट-रहित है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , DC Ludhiana , Mission Fateh , Varinder Kumar Sharma , Rakesh Kumar Agrawal , Deputy Commissioner Ludhiana , Commissioner of Police Ludhiana , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD