Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मिशन फतेह : एसएसपी की तरफ से करोना महामारी के खि़लाफ़ विशेष जागरूकता मुहिम का आगाज़

सेल्फ-सेफ्टी स्लोगम मुहिम के अंतर्गत सभी डीएसपी को रोजाना कम से कम दस गाँवों में जागरूकता फैलाने का निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Aug 2020

Last updated on: Aug 18, 2020, 00:00 IST

जि़ले को कोरोना मुक्त बनाने के मकसद से एसएसपी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल ने ‘सेवा संकल्प सोसायटी ’ के सहयोग से मंगलवार को एक विशेष जागरूकता मुहिम ‘सेल्फ-सेफ्टी सलोगन ’ की शुरुआत करते हुए लोगों से अपील की है कि वह सही ढंग से मास्क पहनें और एक दूसरे से निर्धारित दूरी के नियम का पालन करें और इन नियमों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं।स्थानीय पुलिस लाईन में जागरूकता मुहिम शुरू करते एसएसपी ने कहा कि इस मुहिम का मकसद न सिफऱ् लोगों को कोरोना खि़लाफ़ जागरूक करना बल्कि इस वायरस को और फैलने से रोकना व जि़ले को कोरोना मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि मुहिम के अंतर्गत सभी डी.एस.पी. को जनहित के मद्देनजऱ एक दिन में कम से कम 10 गाँवों को कवर करन के लिए कहा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महामारी के खिलाफ जागरूक व लामबंद किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत सम्बन्धित थाना प्रभारी भी पूरी सक्रियता के साथ अपना योगदान डालेंगे, जिससे इस मुहिम को निचले स्तर तक ले जाया सकेगा।लोगों से अपील करते एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि जनता के सहयोग और तालमेल के चलते ही मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना पर जीत संभव है और मौजूदा नाजुक दौर में यह सहयोग अति-अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि लोगों अगर सही ढंग से सुरक्षा सावधानियों का पालन करें जिसमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस करना, बार-बार हाथ धोना, छोटे बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने देना इत्यादि शामिल है, तो इस जंग में जीत हासिल की जा सकती है।  उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जब कभी भी उन्हें घर से बाहर जाना पड़े तो वह मास्क पहनें और समय-समय पर हाथ धोते रहें।

इस दौरान सेवा संकल्प सोसायटी के उप प्रधान एडवोकेट हरप्रीत संधू, जिन्होंने यह मुहिम लुधियाना में भी शुरू करवाई थी, ने बताया कि होशियारपुर दोआबा क्षेत्र का पहला जि़ला है जहाँ यह मुहिम शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि यह मुहिम दयानन्द मैडीकल कालेज, लुधियाना के मैडीकल माहिरों के सहयोग के साथ चलाई जा रही है, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने पुलिस आधिकारियों /कर्मचारियों से अपील की है कि वह सुरक्षा जागरूकता के लिए तैयार किए गए स्लोगनों का अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की तरफ से शुरू किए गए मिशन फतेह को सार्थक बनाया जा सके। इस दौरान एडवोकेट संधू ने जि़ला पुलिस को एक हज़ार मास्क भी सौंपे।लुधियाना के डी.एम.सी. से विशेष तौर पर आए सजऱ्री के प्रोफ़ैसर डा. आशीष आहूजा ने कोविड से बचाव के लिए आसान तरीके बताते हुए कहा कि सुरक्षा सावधानियों के पालन के साथ कोविड को ओर फैलने रोका जा सकता है। इस मौके पर एसडीएम अमित महाजन, एस.पी. मनजीत कौर, डी.ऐस.पी. (एच) गुरप्रीत सिंह गिल और सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार भी उपस्थित थे।

पुलिस नहीं चाहती चालान काटना परन्तु लोग सुरक्षा सावधानियों का पालन यकीनी बनाए: माहल

मास्क न पहनने के जुर्माने के तौर पर एक करोड़ से अधिक राशि के चालान काटे गए

लोगों को सरकार और सेहत विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी कोविड-19 सुरक्षा सावधानियों का पालन यकीनी बनाने का आह्वान करते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि पुलिस नहीं चाहती कि सिफऱ् राजस्व एकत्रित करन के लिए लोगों के चालान काटे जाएं परन्तु लोगों को सेहत सावधानियों खासकर मास्क पहनने को पूरी प्रथमता देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जि़ला पुलिस की तरफ से मास्क न पहनने वालों के अब तक एक करोड़ रुपए से अधिक राशि के चालान किये जा चुके हैं। उन्होंने कोविड सम्बन्धित निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को साफ तौर पर कहा कि इस मामले में किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Tags: Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Mission Fateh , Hoshiarpur , Self Safety Slogan , Hoshiarpur-Corona Free , Navjot Singh Mahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD