Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिशन फतेह के अंतर्गत नशा छुड़ाओ केंद्र व ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिक निभा रहे हैं अहम भूमिका

लॉकडाउन के दौरान 4 हजार मरीजों को होम डोज मुहैया करवाने के साथ-साथ किया कोविड-19 के प्रति जागरुक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Jun 2020

Last updated on: Jun 30, 2020, 00:00 IST

मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जिले के ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिक व नशा छुड़ाओ केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन में भी मरीजों के इलाज के लिए उनकी काउंसलिंग कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयां मुहैया करवाने का कार्य जारी रहा। यही कारण था कि इस सैंटरों में मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि मरीजों को इस मुश्किल समय में काउंसलिंग व दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए नशा छुड़ाओ केंद्रों ने जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले में दो नशा छुड़ाओ केंद्रों, एक पुर्नवास केंद्र के अलावा 17 ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक हैं, जिनमें एक क्लीनिक केंद्रीय जेल में भी चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन ओ.ओ.ए.टी सैंटरों में अभी तक 5853 मरीजों की रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान मरीजों की सुविधा व सावधानी अपनाते हुए ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक की ओर से करीब 4 हजार मरीजों को होम डोज की सुविधा भी दी गई, जिसमें मरीज को 4 से 5 दिन की दवाई एक बार आने पर दे दी जाती थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान मरीजों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने व समय-समय पर हाथ धोने व सैनेटाइज करने जैसी सावधानियां अपनाने के बारे में भी बताया जाता रहा और यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि इस तनदेही भरपूर सेवा के लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है।श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि 26 जून को लोगों को कोरोना वायरस संबंधी जागरुक करने के लिए सिविल अस्पताल से वैबीनार के माध्यम से जिले के स्कूल, कालेज व अन्य नौजवानों को संबोधित किया गया था, जिसमें करीब 5 हजार लोगों को कवर किया गया। उन्होंने नशा छुड़ाओ केंद्रों, ओ.ओ.ए.टी सैंटरों के समूह स्टाफ व इस कार्य में लगे वालंटियरों की प्रशंसा व धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग अभी जारी है, इस लिए मिशन फतेह के अंतर्गत वे इसी मुस्तैदी से मरीजों की देखभाल व इलाज करते रहे। उन्होंने कहा हर व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक होने का सबूत देते हुए सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा मास्क का प्रयोग करे व 20 सैकेंड तक हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाने को यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए जागरुकता अभियान मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता गतिविधियां लगातार जारी है।

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD