Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस ने अपनी किस्म की पहली राज्य स्तरीय ड्रग डिस्टरक्कशन मुहिम के साथ मनाया नशा विरोधी दिवस

कैप्टन अमरिन्दर ने कहा, जब तक पंजाब इस कुरीति से मुक्त नहीं हो जाता नशों के विरुद्ध जंग जारी रहेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2020

Last updated on: Jun 26, 2020, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के मौके पर पंजाब पुलिस ने अपनी किस्म की पहली राज्य स्तरीय ड्रग डिस्टरक्कशन (नशों का ख़ात्मा) मुहिम के दौरान सारे 24 जिलों में विभिन्न स्थानों पर कई क्विंटल नशीले पदार्थ नष्ट किये।नशे के ख़ात्मे की यह मुहिम मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की वचनबद्धता कि उनकी सरकार तब तक आराम नहीं करेगी जब तक हर एक नशा तस्कर / नशों के व्यापारी को सलाखों के पीछे नहीं फैंक देती और पंजाब की धरती से नशों का ख़ात्मा नहीं हो जाता और राज्य इस कुरीति से मुक्त नहीं हो जाता, के दौरान आई है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जब ड्रग माफिया का कमर पूरी तरह तोड़ दी गई है नार्को आतंकवादियों के साथ जंग अभी भी जारी है जो सरहद पारों से ड्रोनों और अन्य ढंग-तरीकों से पंजाब में नशों को धकेलने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं।आज नष्ट किये गए नशीले पादर्थों के विवरण देते हुये डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीमों से तरफ से इस मुहिम के दौरान 62.140 किलो हेरोइन, 326.52 क्विंटल भुक्की, 12.536 किलो चस, 490 ग्राम सुलफ़ा, 755.905 किलो स्मैक, 1.970 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 148.280 किलोग्राम नशीला पाउडर, 137.106 किलोग्राम गाँजा, 14,36,410 गोलियाँ / कैप्सूल, 9941 सिरिंजें और 1101 सिरप की शीशियां नष्ट की गई।डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा 41.880 किलोग्राम अफ़ीम सरकारी अफ़ीम और अलकालायड फैक्ट्री में जमा की गई। उन्होंने पंजाब में से नशे के ख़ात्मे के लिए विभाग की वचनबद्धता को दोहराया और बताया कि पंजाब में कफ्र्यू /लॉकडाऊन से लेकर राज्य सरकार के नशा छुड़ाओ प्रो्र्रग्राम के साथ जुडऩे वाले नशा पीडि़तों की संख्या में काफ़ी विस्तार दर्ज किया गया है।

मार्च से अब तक लगभग 1.3 लाख नशा पीडि़त नशा छुड़ाओ प्रोग्राम के साथ जुड़े हैं जो गाँवों /कस्बों में नशों की उपलब्धता में कमी का संकेत है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरन मंत्रालय की तरफ से 2019 में किये गए सर्वेक्षण जब सिफऱ् 5.41 लाख नशा पीडि़त निजी / सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज अधीन थे, के अनुसार यहाँ राज्य में कुल 12 लाख नशा पीडि़त थे।स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) समेत पंजाब पुलिस के ठोस यत्नों के कारण राज्य में चार सालों से भी कम समय में हेरोइन की बरामदगी में कई गुणा विस्तार हुआ है -साल 2016 में 207 किलो से 410 किलोग्राम (2018), 2019 में 464 किलो और 2020 में 504 किलो।डी.जी.पी. ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों पर ड्रग माफिया और नशों के व्यापारियों पर शिकंजा कसते हुये पंजाब पुलिस की तरफ से 2020 में अब तक की सबसे बड़ी 504 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी की गई। इसके इलावा इस साल नशों की बरामदगी और अफगान नागरिकों समेत बड़ी मछलियों की गिरफ़्तारी के साथ पुलिस के हाथ कई बड़ी सफलताएं लगी। डीजीपी ने कहा कि इस साल कुछ बड़ी मछलियों की गिरफ़्तारी से कई बड़े अंतरराष्टीय नार्को -आतंकवाद नेटवर्कों का भी पर्दाफाश किया गया।मार्च 2017 में कैप्टन अमरिन्दर सरकार के सत्ता संभालने से लेकर हेरोइन तस्करी के धंधे में शामिल कुल 180 बड़े नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है और 118 करोड़ रुपए की जायदाद ज़ब्त की गई है। विवरण देते हुये डीजीपी ने बताया कि 2017 से लेकर अब तक बड़े नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त करने में तीन गुणा विस्तार हुआ है। 2017 में नशा तस्करों की 18 करोड़ रुपए की जायदाद जब्त की गई थी और साल 2020 में 58 करोड़ रुपए की जायदाद ज़ब्त की है। इस मियाद के दौरान समर्थ अधिकारी द्वारा 118 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी फ़रिज की गई है।डीजीपी के अनुसार, राज्य के वित्त मंत्रालय के पास साल 2017 से 2020 के दरमियान 151 करोड़ रुपए की जायदाद ज़ब्त करने के प्रस्ताव विचाराधीन हैं।

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD