Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिशन फतह: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के बारे में विद्यार्थियों को पोस्टरों के द्वारा जागरूक करने की मुहिम और तेज़

नारों और स्लोगनों द्वारा बच्चों को प्रेरित करने पर ज़ोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jun 2020

Last updated on: Jun 24, 2020, 00:00 IST

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने कोविड-19 महामारी के बारे में विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को पोस्टरों के द्वारा जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर आरंभ की गई मुहिम को और तेज़ कर दिया है और इस कार्य में प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों के अध्यापक सक्रियता के साथ लगे हुए हैं।इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा सचिव श्री किशन कुमार की प्रेरणा से राज्यभर के विभिन्न स्कूलों के अध्यापक ‘मिशन फतह’ के अंतर्गत नारों और स्लोगनों के साथ सजाए गए पोस्टरों के द्वारा बच्चों और उनके माता-पिता का कोविड महामारी के मद्देनजर उनके व्यवहार में साकारात्मक बदलाव लाने में लगे हुए हैं। इस दौरान बनाए गए एक बहुत ही सुंदर पोस्टर में ‘जिंदगी दी किश्ती ध्यान नाल चलाओ, हमेशा दो गज दी दूरी अपनाओ’ का स्लोगन दिया गया है। इसी तरह पोस्टर में ‘बदल के आपणा विहार, करांगे कोरोना उत्ते वार’ का नारा दिया गया है। एक अन्य पोस्टर में ‘कोरोना नूं ना, जिंदगी नूं हाँ’ की शिक्षा दी गई है। इसी तरह ही एक और बहुत ही सुंदर पोस्टर में बच्चों को यह कहते हुए दिखाया गया है ‘नाल कोरोना लड़ रहे हां, असीं घर बैठे ही पढ़ रहे हां’। इस तरह भाँति-भाँति के पोस्टरों के द्वारा बच्चों और उनके माता-पिता को इस महामारी से जागरूक करने के साथ-साथ उनको जिंदगी के प्रति उत्साह रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है जिससे इस संकट के समय में वह अपना मनोबल बनाए रखें।प्रवक्ता के अनुसार यह पोस्टर बनाने के लिए आई.टी. की महारत वाले अध्यापकों द्वारा विशेष योगदान दिया जा रहा है। इनको सोशल मीडिया के द्वारा बच्चों, माता-पिता और अन्य लोगों को पहुँचाने के अलावा इनकी प्रतियां भी बच्चों को मुहैया करवाई जा रही हैं जिससे वह इनको अपने घरों में चिपका सकें। प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा विभाग के इस प्रयास ने आम लोगों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है और लोगों द्वारा अध्यापकों के इस कार्य की सराहना की जा रही है।

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD