Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डेंगू के साथ-साथ मिशन फतेह के अंतर्गत घर-घर फैलाई जाएगी जागरुकता

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने 50 वालंटियरों को सिविल अस्पताल से किया रवाना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Jun 2020

Last updated on: Jun 20, 2020, 00:00 IST

जिला प्रशासन की ओर से बेहतरीन पहल करते हुए डेंगू इनवेस्टीगेशन टीम तैयार की गई है, जो घर-घर जाकर डेंगू से बचाव संबंधी जागरुकता फैलाने के साथ-साथ मिशन फतेह के अंतर्गत सावधानियां अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगी।  50 वालंटियरों की नियुक्त की गई इस टीम को आज सिविल अस्पताल होशियारपुर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित कुमार पंचाल की ओर से रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने जहां टीम की हौंसला आफजाई की, वहीं डेंगू व कोविड-19 के मद्देनजर एक जागरुकता मुहिम के तौर पर इस कार्य को संपन्न करने के लिए कहा।श्री अमित कुमार पंचाल ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन की ओर से पैदा हुई महांमारी के इस नाजुक दौर में कोविड-19 व डेंगू की रोकथाम के लिए एक बड़ा जागरुकता अभियान शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि शुरु किए गए इस अभियान में निरंतरता में अब डेंगू इनवेस्टीगेशन टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस टीम के वालंटियर घर-घर जाकर डेंगू से बचाव संबंधी जागरुक करने सहित जांच करेंगे व डेंगू का लारवा पाए जाने पर नष्ट भी करेंगे, ताकि डेंगू के फैलाव को समय पर रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वालंटियर डेंगू के साथ-साथ मिशन फतेह के अंतर्गत सावधानियां अपनाने के लिए भी प्रेरित करेंगे, ताकि हर व्यक्ति मास्क, सामाजिक दूरी व बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां अपना कर कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सके। उन्होंने वालंटियरों को घर-घर जागरुकता फैलाने के दौरान सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग यकीनी बनाने की हिदायत भी की।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि डेंगू इनवेस्टीगेशन टीम की ओर से पहले शहर के नाजुक इलाके(जहां पिछले वर्ष डेंगू के केस सामने आए थे) के अंतर्गत आते घरों का सर्वे किया जाएगा, इसके बाद पूरा शहर कवर किया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि डेंगू खड़े पानी में फैलता है, इस लिए अपने घर व आस-पास ज्यादा देर तक पानी न खड़ा होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हर शुक्रवार ड्राई डे मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कार्यालयों के साथ-साथ घरों में फ्रिजों, कूलरों आदि की सफाई यकीनी बनाई जाए। इस मौके पर डा. सैलेश, डा. जसविंदर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

               

                                           

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD