Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सरबत दा भला ट्रस्ट ने एयरपोर्ट अथारटी को बड़ी मात्रा में राहत सामग्री दी

डा.ओबराय के प्रयास की बदौलत एयरपोर्ट अथारटी को मिली बड़ी सुविधा: डायरेक्टर एयरपोर्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 May 2020

Last updated on: May 22, 2020, 00:00 IST

कोरोना महामारी के संकट दौरान अपने विलक्षण और बड़े सेवा कामों के कारण पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बना चुके दुबई के नामवर सिख कारोबारी और प्रसिद्ध समाज सेवक डा.एसपी सिंह ओबराय की सरपरस्ती में चल रहे सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से आज शुक्रवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी में एयरपोर्ट अथारटी को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 200 पीपीई किटें,75 एन-95 मास्क, 4 इंफ्रारेड थर्मामीटर,75 फेस शील्ड, 120 बोतल सैनिटाइजर और 4 हज़ार ट्रिपल लेयर सर्जीकल मास्क दिए गए।ट्रस्ट की तरफ से भेजा सामान प्राप्त करने मौके बातचीत करते हुए एयरपोर्ट अथारटी के डायरेक्टर मनोज जसोरिया और सीआईएसएफ के कमांडेंट धर्मवीर यादव ने सरबत दा भला ट्रस्ट के मुखी डा.एसपी सिंह ओबराय का इस विशेष प्रयास के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी तरफ से एयरपोर्ट अथारटी को दी गईं पीपीई किटें, एन -95 मास्क, इंफ्रारेड थर्मामीटर, फेस शील्ड, सैनिटाइज़र और सर्जीकल मास्क आदि सामान की वजह से विशेष जहाज़ों के द्वारा दूसरे देशों को जा रहे विदेशी नागरिकों और वतन लौट रहे भारतीय नागरिकों की जांच, सुरक्षा और अन्य सहूलतों के लिए एयरपोर्ट में तैनात अलग-अलग विभागों के कई कर्मचारियों को कोरोना की समीपता से बचाया जा सकेगा।इस संबंधी बातचीत करते हुए ट्रस्ट के ज़िला प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, माझा जोन के सलाहकार सुखदीप सिद्धू, मीडिया सलाहकार रविंदर सिंह रोबिन, जनरल सचिव मनप्रीत सिंह संधू, वित्त सचिव नवजीत सिंह घई,उपप्रधान शिशपाल सिंह लाडी आदि ने बताया कि श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधकों की तरफ से अलग -अलग विशेष उड़ानें के द्वारा दूसरे देशों को जाने और आने वाले यात्रियों की हर तरह की सुविधा में जुटे एयरपोर्ट अथारटी के कर्मचारियों के लिए ट्रस्टसे सेहत सुरक्षा से संबंधित सामान की मांग की गई थी, जिसके अंतर्गत आज ट्रस्ट की तरफ से एयरपोर्ट अथारटी को 200 पीपीई किटें, 75 एन -95 मास्क,4 इंफ्रारेड थर्मामीटर,75 फेस शील्ड, 120 बोतल सैनिटाइजर और 4 हज़ार ट्रिपल लेयर सर्जीकल मास्क आदि समान सौंप दिया गया है।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक डा.एसपी सिंह ओबराय के नेतृत्व में एयरपोर्ट अथारटी के अलावा एसएसपी देहाती विक्रमजीत दुग्गल को अनिवसर्य  सामान देने के अलावा सरकारी डैंटल कालेज अमृतसर को भी ज़रूरी 50 पीपीई किटें, इंफ्रारेड थर्मामीटर और 25 फेस शीलड आज ही पहुंचा दी गई हैं। जबकि डिप्टी कमिशनर शिवदुलार सिंह ढिल्लों और पुलिस कमिशनर डा.सुखचैन सिंह गिल को सामान कल मुहैया करवा दिया जाएगा।    उन्होंने यह भी बताया कि डा.ओबराय की तरफ से यह ऐलान किया है कि किसी भी जिले के प्रशासन की तरफ से मांग आने पर ट्रस्ट की तरफ से सामान मुहैया करवाया जाएगा और ट्रस्ट की तरफ से किए जा रहे सभी सेवा कार्य उतनी देर तक निरंतर जारी रहेंगे, जब तक माहौल सुखदायी नहीं हो जाता। इस मौके पर अजयपाल सिंह सोहल भी विशेष के तौर पर मौजूद थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD