Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास, जवाबदेही की नई षुरूआत चाहती है : मुख्तार अब्बास नकवी

16.53 करोड़ रु. के मालरू पुल, 6.62 करोड़ के एफपीएफ कार्यालय भवन का ई-उद्घाटन किया, दारा हाई स्कूल की नींव रखी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 21 Jan 2020

Last updated on: Jan 21, 2020, 00:00 IST

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में सरकारी मशीनरी के कामकाज में विकास और जवाबदेही की एक नई सुबह चाहती है।उन्होंने श्रीनगर के हरवान ब्लॉक में जनपहुंच कार्यक्रम और ई-उद्घाटन/शिलान्यास समारोह में यह बात कही।उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान और उपायुक्त श्रीनगर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस समारोह में श्रीनगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।अपने संबोधन में, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का जनपहुंच कार्यक्रम लोगों को अपनी मांगों को उठाने और उनके समाधान की तलाश करने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि “यह लोगों के लिए विकास योजनाओं का लाभ उठाने का समय है। जम्मू-कश्मीर भारत की विकासात्मक कहानी का हिस्सा होना चाहिए। हमारी सरकार जम्मू-कष्मीर के लोगों को किसी भी विकास कार्यक्रम के पहले लाभार्थियों के रूप में चाहती है,।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार निगरानी कर रही है और सुनिश्चित कर रही है कि विकास योजनाओं के लिए जो धनराषि है वह जमीनी स्तर पर पहुंच जाए।उन्होंने कहा “केंद्र सरकारें हमेशा जम्मू-कश्मीर के लिए धन जारी कर रही थीं, लेकिन खर्च पर कोई जवाबदेही नहीं थी। वे धन कुछ लोगों की जेब में जा रहा था।इस साल हज कोटे के बारे में नकवी ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के सभी हज उम्मीदवारों को समायोजित करने की कोशिश करेंगे।“भारत से हर साल 2 लाख से अधिक यात्री हज के लिए जाते हैं। हम सुनिश्चित करते हैं कि सभी सुविधाएं हाजियों को उपलब्ध हों। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भारत तीर्थ यात्रियों की यात्रा के विवरणों को डिजिटल बनाने वाला पहला देश है।उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रदान किए जा रहे हैं।इस बीच, सलाहकार खान की मौजूदगी में नकवी ने मालरू में जेहलम नदी पर 5 गुणा 44 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन किया, जिसका निर्माण 16ण्53 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उन्होंने बेमिना में 6.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक विषाल 1223.69 वर्गमीटर वन सुरक्षा बल (एफपीएफ) कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन किया।केंद्रीय मंत्री ने सलाहकार खान के साथ 97.01 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दारा में हाई स्कूल भवन की नींव रखी।इस अवसर पर सलाहकार खान ने कहा कि यह जम्मू व कश्मीर के लोगों के लिए केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने मुद्दे उठाने का एक सुनहरा अवसर है।उन्होंने कहा, ‘‘इससे जमीनी स्तर पर विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की स्थिति जानने में मंत्रियों को मदद मिलेगी।‘‘उपायुक्त श्रीनगर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने अपने स्वागत भाषण के दौरान हारवन क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि दी।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD