Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के पटवई, रामपुर में देश के प्रथम "अमृत सरोवर" का उद्घाटन किया

यह “अमृत सरोवर” न केवल पर्यावरण की रक्षा और जल संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा: श्री नकवी

Mukhtar Abbas Naqvi, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Minority Affairs, Dev Singh, Amrit Sarovar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामपुर (उत्तर प्रदेश) , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा आज उत्तर प्रदेश के पटवई, रामपुर में देश के पहले "अमृत सरोवर" का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने भाषण में श्री नकवी ने कहा कि इस शानदार "अमृत सरोवर" का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में किया गया है। श्री नकवी ने कहा कि इस भव्य 'अमृत सरोवर' को बहुत ही कम समय में तैयार करने में आम लोगों, ग्रामीणों की भागीदारी तथा सहयोग एवं ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन की तत्परता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री नकवी ने कहा कि पिछले महीने 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने रामपुर के पटवई में इस 'अमृत सरोवर' का जिक्र किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "मन की बात" में कहा था, "मुझे यह जानकर अच्छा लगता है कि अमृत सरोवर का संकल्प लेने के बाद कई जगहों पर इस पर तीव्र गति से काम शुरू हो गया है। मुझे यूपी के रामपुर की ग्राम पंचायत पटवई के बारे में पता चला है। ग्राम सभा की जमीन पर एक तालाब था, लेकिन वह गंदगी और कूड़े के ढेर से भरा था। काफी मेहनत से, स्थानीय लोगों की मदद से, स्थानीय स्कूली बच्चों की मदद से, पिछले कुछ हफ्तों में उस गंदे तालाब को बदल दिया गया है। 

अब उस झील के किनारे रिटेनिंग वॉल, बाउंड्री वॉल, फूड कोर्ट, फव्वारे और लाइटिंग जैसी कई व्यवस्थाएं की गई हैं। मैं रामपुर की पटवई ग्राम पंचायत, गांव के लोगों, वहां के बच्चों को इस प्रयास के लिए बधाई देता हूं।”श्री नकवी ने कहा कि यह "अमृत सरोवर" न केवल पर्यावरण की रक्षा और जल संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। इस "अमृत सरोवर" में फूड कोर्ट, फव्वारे और प्रकाश व्यवस्था और अन्य मनोरंजन सुविधाओं के अलावा नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है।इस अवसर पर अपने भाषण में, श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पटवई, रामपुर में यह "अमृत सरोवर" एक उदाहरण है कि सरकार और समाज के बीच समन्वय और सहयोग से कैसे बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह "अमृत सरोवर" पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी साबित होगा। श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि "आजादी का अमृत महोत्सव" के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में 75 "अमृत सरोवर" के निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ख्यालीराम लोधी, मिलक की विधायक श्रीमती राजबाला, विधान परिषद सदस्य श्री जय पाल सिंह व्यास, पैकफेड अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा रामपुर जिला अध्यक्ष श्री अभय गुप्ता, मुरादाबाद के आयुक्त श्री अंजनेय कुमार सिंह, रामपुर के जिलाधिकारी श्री रवींद्र कुमार मंदर, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Minority Affairs , Dev Singh , Amrit Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD