Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

छात्र शिक्षा के साथ-साथ अपने हुनर को भी निखारें : बांसुरी स्वराज

Bansuri Swaraj, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Mukhtar Abbas Naqvi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 12:17 IST

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 'कलाम को सलाम' अभियान के तहत शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपने हुनर पर भी काम करने की सलाह दी।भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''इतनी बड़ी संख्या में आए मेधावी छात्र इस बात के गवाह हैं कि दिल्ली भी हुनर से भरी हुई है। 

छात्र इस देश के सिर्फ भविष्य नहीं हैं, बल्कि वे इस देश की राजनीति का हिस्सा बनेंगे। डॉ. कलाम साहब ने अपनी मेहनत और शिक्षा के बल पर राष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया था।"उन्होंने कहा, "कलाम साहब संगीत के भी बड़े शौकीन थे। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि आप शिक्षा के साथ-साथ अपने हुनर को भी निखारें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को विश्व में एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के युवाओं का रोल सबसे अहम हो जाता है। हम आज यह संकल्प लें कि आने वाले समय में हम 'विकसित भारत' के सफर में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।"

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता आतिफ राशिद ने कहा, "जिस प्रकार से शिक्षकों की मेहनत के बाद दिल्ली के मेधावी छात्रों ने परिणाम प्राप्त किया है, वह इस दिल्ली को 'विकसित दिल्ली' बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी। दिल्ली के सभी विद्यार्थी 'एक पेड़ मां के नाम' लगाएं ताकि देश के पर्यावरण सुधार में योगदान हो, क्योंकि आप आज के विद्यार्थी जरूर हैं लेकिन भविष्य में आप एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।"

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित “कलाम को सलाम” अभियान में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर मेधावी छात्रों व उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। मेधावी छात्रों की उपलब्धियों व शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। इस प्रेरक आयोजन हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, दिल्ली प्रदेश को शुभकामनाएं एवं बधाई।"

 

Tags: Bansuri Swaraj , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Mukhtar Abbas Naqvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD