Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

साजिशी सिंडिकेट कभी सफल नहीं होंगे : मुख्तार अब्बास नकवी

Mukhtar Abbas Naqvi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 12:28 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पथराव की घटना पर कहा है कि ऐसे साजिशी सिंडिकेट कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। आईएएनएस से बातचीत में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "तुर्कमान गेट और उसके आसपास की साजिशें नई नहीं हैं।

पिछले 10 सालों से इस देश को लगातार सांप्रदायिक दंगों, उन्माद और उग्रवाद की आग में झोंकने की साजिशें हुईं। लेकिन यह साजिश रचने वाले सिंडिकेट कभी सफल नहीं हुए।" उन्होंने कहा कि किसी भी सांप्रदायिक फसाद पर सियासी मफाद ढूंढने वाला जो साजिशी सिंडिकेट है, उसके सांप्रदायिक संक्रमण से हमें सावधान रहना होगा। 

यह न तो समाज के हित में है और न ही देश के सौहार्द के हित में है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, "ये वे लोग हैं, जो हर सांप्रदायिक फसाद के जरिए सियासी मफाद (फायदे) की तलाश में रहते हैं। समाज के बड़े तबके में भय और भ्रम का माहौल पैदा करके अपने राजनीतिक स्वार्थ का गुणा भाग करते हैं। 

ये लोग चाहते हैं कि देश का सौहार्द खराब हो, देश का ताना-बाना टूटे, पूरी दुनिया में भारत की बदनामी हो, इसी काम में ये लोग लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को कभी सफल नहीं होने देना चाहिए।" तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम आने पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "अराजकता और उग्रवाद को बढ़ावा देने की जो सोच, सनक और साजिश के लोग, चाहे वो संसद के अंदर हों या संसद के बाहर हों, वो देशहित में नहीं सोच रहे हैं।"

भाजपा नेता ने कहा, "आप (मोहिबुल्लाह नदवी) संसद के अंदर आए हैं। आप संविधान की कसम खाकर आए हैं। आप हर वो काम कर रहे हैं जिससे देश टूटे, जिससे देश के सौहार्द का ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो, जिससे देश में अराजकता और उद्दंडता व उग्रवाद को बढ़ावा मिले।" मुख्तार अब्बास नकवी ने जीडीपी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भी पलटवार किया।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबती डायनेस्टी के ढपोरशंख का डिज्नीलैंड बन गई है। इसी तरह की डिफॉल्टर डिंगबाजी सुनाई पड़ेगी। आज देश का माहौल पॉजिटिव है। इस पर आप डिस्ट्रेक्टिव का तड़का लगाने की कोशिश करेंगे तो कोई आपको स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज जमीन पर जनता कांग्रेस की धारा की धुनाई कर रही है। 

कांग्रेस का जनाधार सिकुड़ता और सिमटता जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा, "विपक्ष को लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के सुशासन और समावेशी सशक्तीकरण की ताकत को किसी जंतर-मंतर से छूमंतर कर देंगे तो उन्हें इस गलतफहमी से बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस का परिवारतंत्र पराजय की प्रयोगशाला बनता जा रहा है। यही कारण है कि पराजित पराक्रमियों का पाखंड दिखाई देगा।"

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD