Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्तार अब्बास नकवी ने आज नई दिल्ली में हज 2022 प्रतिनियुक्तियों के लिए दो दिवसीय अनुकूलन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

पूरी हज प्रक्रिया में सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधारों ने प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना दिया है: श्री नकवी

Mukhtar Abbas Naqvi, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज नई दिल्ली में हज 2022 प्रतिनियुक्तियों के लिए दो दिवसीय अनुकूलन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री नकवी ने कहा कि सरकार ने "हज सब्सिडी के राजनीतिक छल" को पारदर्शिता और "वितरण के साथ निर्णय" के प्रति वचनबद्धता के साथ समाप्त किया है।उन्होंने कहा कि पूरी हज प्रक्रिया में सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधारों ने इस प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना दिया है और भारत सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि दो वर्ष बाद हज करने वाले हज यात्रियों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ न पड़े।श्री नकवी ने कहा कि सौ प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन हज प्रक्रिया ने भारतीय मुसलमानों के लिए "हज यात्रा करने में सुगमता" के सपने को पूरा किया है और यह प्रक्रिया "डिजिटल इंडिया" के सर्वोत्तम उदाहरणों में से एक है।मंत्री महोदय ने कहा कि हज 2022 महत्वपूर्ण सुधारों के साथ हो रही है, जिसमें हज यात्रियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। भारत सरकार और सऊदी अरब सरकार के आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ पूरी हज 2022 प्रक्रिया को चाक-चौबंद किया गया है। इनमें पात्रता मानदंड, आयु सीमा, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं आदि शामिल हैं।

श्री नकवी ने कहा कि सरकार के हज सुधारों में दशकों पुरानी हज सब्सिडी को समाप्त करना; महिलाओं के लिए केवल "मेहरम" (पुरुष रिश्तेदार) के साथ हज करने पर लगे प्रतिबंध को हटाना (जिसने सुनिश्चित किया कि 3,000 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने "मेहरम" के बिना हज की है और लगभग 2000 मुस्लिम महिलाएं "मेहरम" के बिना हज 2022 के लिए जा रही हैं); संपूर्ण हज प्रक्रिया को शत-प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन बनाना जिसमें डिजिटल हेल्थ कार्ड, "ई-मसीहा" स्वास्थ्य सुविधा और "ई-सामान प्री-टैगिंग" शामिल हैं। हज यात्रियों को मक्का-मदीना और भारत में भी आवास/परिवहन के संबंध में सभी जानकारी प्रदान करना शामिल है।श्री नकवी ने कहा कि 79,237 भारतीय मुसलमान हज 2022 के लिए जाएंगे, इनमें करीब 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 56,601 भारतीय मुसलमान हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए और 22,636 मुस्लिम हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स (एचजीओ) के जरिए हज 2022 के लिए जाएंगे। एचजीओ की पूरी प्रक्रिया को भी पारदर्शी और ऑनलाइन कर दिया गया है। "मेहरम" (पुरुष साथी) के बिना लगभग 2000 मुस्लिम महिलाएं हज 2022 के लिए जाएंगी, ये महिलाएं बिना लॉटरी प्रणाली के हज पर जाएंगी। कोरोना महामारी के कारण  पिछले दो वर्ष से हज यात्रा नहीं हो सकी थी।

श्री नकवी ने आगे कहा कि हज 2022 के लिए, तीर्थयात्री 10 प्रस्थान बिंदुओं- अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर से भारतीय हज समिति के माध्यम से जाएंगे। हज 2022 के लिए उड़ानें 4 जून से शुरू होंगी।भारतीय हज यात्रियों की सहायता के लिए सऊदी अरब में कुल 357 हज समन्वयक, सहायक हज अधिकारी, हज सहायक, डॉक्टर और पैरामेडिक्स तैनात किए जाएंगे। इनमें 04 हज समन्वयक, 33 सहायक हज अधिकारी, 143 हज सहायक, 73 डॉक्टर और 104 पैरामेडिक्स शामिल हैं। इन प्रतिनियुक्तियों में 49 महिलाओं को तैनात किया जा रहा है, जिनमें से 01 सहायक हज अधिकारी, 03 हज सहायक, 13 डॉक्टर और 32 पैरामेडिक्स शामिल हैं।दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हज प्रतिनियुक्तों को हज यात्रा, मक्का और मदीना में आवास, परिवहन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा उपायों आदि के बारे में सभी जानकारी दी जा रही है।उन्हें मक्का (एनसीएनटी ज़ोन और अज़ीज़िया में प्रधान कार्यालय और शाखाएँ, औषधालय और अस्पताल), मदीना (कार्यालय और शाखाएँ, औषधालय और अस्पताल और मदीना हवाई अड्डा) और जेद्दा हवाई अड्डे पर तैनात किया जाएगा। अज़ीज़िया में कुल 02 अस्पताल और 10 शाखा औषधालय स्थापित किए गए हैं; मक्का में एनसीएनटी जोन में 01 शाखा औषधालय; भारतीय हज यात्रियों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए मदीना में 03 शाखा औषधालय और एक अस्पताल स्थापित किया गया है।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD