Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मंडी बोर्ड द्वारा रबी मंडीकरण सीजन 2020-21 के दौरान खरीद कार्यों को पेपरलैस बनाने के लिए ई-पीएमबी मोबाइल ऐप जारी

मोबाइल ऐप के द्वारा समूह हिस्सेदारों को मिलेगा बड़ा लाभ -चेयरमैन लाल सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 08 Jan 2020

Last updated on: Jan 08, 2020, 00:00 IST

रबी प्रबंधन प्रणाली 2020-21 के कार्यों को पेपरलैस (कागज़ रहित) बनाने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड ने किसानों को खरीद प्रक्रिया की समय पर जानकारी देने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन ई-पीएमबी के साथ-साथ इंटेग्रेटिड मैनेजमेंट सिस्टम (आई.एम.एस.) की शुरुआत की।इस किसान-समर्थकीय मोबाइल ऐप की शुरुआत करते हुए मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने कहा कि यह प्रयास आड़तियों और आम लोगों को ऑनलाईन लाइसेंस देने और पंजाब के विभिन्न स्थानों से ‘अपनी मंडियां’ में फलों और सब्जियों की असली कीमतों की उपलब्धता जानने में समर्थ करेगा। यह उपभोक्ता-समर्थकीय ऐप मार्किटिंग सहायता सम्बन्धी सभी हिस्सेदारों को अपेक्षित जानकारी प्रदान करने में सहायक होगी।मंडियों के खरीद कार्यों में और ज्य़ादा पारदर्शिता लाने के लिए इस विलक्षण पहलकदमी की प्रशंसा करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विसवाजीत खन्ना ने कहा कि मंडी बोर्ड ने पेपरलैस कार्यों की तरफ ध्यान देकर आई.एम.एस. के द्वारा ई-गवर्नेंस का क्रांतिकारी कदम उठाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा सभी हिस्सेदारों को विभिन्न ई-सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-पीएमबी को निर्विघ्न लागू करने के लिए जि़ला नोडल अधिकारी पहले ही नियुक्त किये गए हैं।इस मोबाइल ऐप की प्रमुख विशेषताएं बारे बताते हुए मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने बताया कि यह ऐप प्रयोगकर्ताओं को राज्य भर की अलग -अलग ‘अपनी मंडियां’ में मौजूद कीमतों की तुलना करने के साथ-साथ किसानों को उनकी उपज को वास्तविक समय की दरों पर बेचने का मौका प्रदान करेगी। इसके अलावा यह जी.पी.एस. युक्त मोबाइल ऐप पंजाब मंडी बोर्ड के कर्मचारियों की हाजिऱी को भी दिखाएगी और उनकी जगह की पुष्टि भी करेगी।ई-खरीद (खरीद कार्य) के बारे बताते हुए रवि भगत ने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड किसानों की पैदावार को मंडियों में आते ही खरीदने का इरादा रखता है। मंडी में उपज की नीलामी भी इलैक्ट्रॉनिक ढंग से की जायेगी। आड़ती जे-फॉर्म ऑनलाईन प्राप्त कर सकेंगे और वह यह फॉर्म किसानों को इलेक्ट्रॉनिक ढंग से मुहैया करवाएंगे। खरीद, भुगतान और लिफ्टिंग की वास्तविक समय पर निगरानी की जा सकेगी। यह ऐप जाली बिलिंग को रोकने में भी सहायता करेगी, जिससे ऐसी ग़ैर कानूनी गतिविधियों को रोका जा सकता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मंडियों में खरीद कार्यों को पेपरलैस करना है जो खरीद प्रक्रिया में देरी तथा उपज और मार्केट फ़ीसों की चोरी को ख़त्म करेगा।

ई-पीएमबी के अधीन विभिन्न ई-सेवाओं बारे जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड के सचिव ने कहा कि ई-एस्टेट के ज़रिये मंडियों के अंदर प्लॉट मालिक अलग -अलग कार्य जैसे कि जायदाद का तबादला, जायदाद की कोई भी तबदीली, गिरवी रखने की मंजूरी आदि के लिए ऑनलाईन आवेदन-पत्र देंगे। इसी तरह सभी लायसेंस (नये और नवीकरण) जैसे कि आड़ती, तोला, प्रोसेसिंग उद्योग आदि मंडी बोर्ड और सचिव मार्केट कमेटियों के दफ़्तर जाए बिना ई-लाइसेंस के द्वारा ऑनलाईन आवेदन किये जाएंगे और यह लाइसेंस इलेक्ट्रॉनिक तौर पर जारी किये जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब से मंडियों में प्लॉटों की सारी नीलामी ई-ऑकशन के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक ढंग से की जायेगी। इसी तरह ग्रामीण विकास, मार्केट फीस, जायदाद फीस, लाइसेंस फीस की सभी अदायगियाँ /रसीदें सिफऱ् ई-भुगतान के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तौर पर की जाएंगी और कैशबुक में भुगतानों और प्राप्तियों की सभी ऐंट्रियां ई-अकाउँट के ज़रिये ऑनलाईन लेखा प्रबंधन में दाखि़ल की जाएंगी।यह जि़क्रयोग्य है कि पंजाब मंडी बोर्ड के पास 154 मार्केट कमेटियां हैं जिनको मंडियों में खेती उपज के मंडीकरण को नियमित करने की जि़म्मेदारी सौंपी गई है और बुनियादी ढांचा और अन्य सामान जैसे कि नीलामी प्लेटफार्म, शैड, दफ़्तर की इमारत, कैंटीन, सडक़ें, बिजलीकरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने की जि़म्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा मंडी बोर्ड के पास 151 प्रिंसिपल मार्केट यार्ड, 287 सब मार्केट यार्ड और फल एवं सब्जियों की 130 मंडियां भी हैं।

 

Tags: Laal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD