Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

कोविड-19 के मद्देनजऱ मंडी बोर्ड द्वारा किसानों और आढ़तियों की सुविधा के लिए सभी जि़लों के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित-लाल सिंह

खरीद कार्यों की जानकारी लेने और कफ्र्यू की बंदिशों के कारण ई-पास की सुविधा के लिए किसानों को द्गश्चद्वड्ढ मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कहा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Apr 2020

Last updated on: Apr 13, 2020, 00:00 IST

राज्य में 15 अप्रैल से शुरू हो रही रबी के खरीद सीजन के दौरान किसानों और आढ़तियों की सुविधा के लिए मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने बोर्ड के हैडक्वाटर में स्थापित किए स्टेट कंट्रोल रूम में सभी 22 जि़लों के लिए संपर्क नंबर जारी किए हैं जिससे कोविड-19 के मद्देनजऱ खरीद कार्यों के दौरान किसानों और आढ़तियों के मसलों का तत्काल हल निकाला जा सके।किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खरीदने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए लाल सिंह ने कहा कि सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों की पालना यकीनी बनाई जाएगी, जिससे कोरोनावायरस के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी ज़रुरी प्रबंध किए जा चुके हैं और सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायतें भी जारी कर दी गई हैं।मंडी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि चेयरमैन ने किसानों को मंडी बोर्ड की द्गश्चद्वड्ढ मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कहा है जिससे मंडियों की गतिविधियों के साथ-साथ गेहूँ बेचने के लिए ई-पास संबंधी ताज़ा जानकारी मिलती रहे। उन कहा कि यह एप पहले ही लांच की जा चुकी है जिस के साथ कोविड -19 की जानलेवा बीमारी के मद्देनजऱ गेहूँ की खरीद के लिए सभी हिस्सेदारों को बहुत लाभ होगा।खरीद की प्रक्रिया का जि़क्र करते हुए प्रवक्ता ने बताया कि किसानों और आढ़तियों को खरीद से सम्बन्धित किसी भी मसले पर पहले सम्बन्धित मार्केट कमेटी के सचिव के साथ तालमेल करना चाहिए और यदि मसला हल नहीं होता है तो वह अपने-अपने जि़ले के कंट्रोल रूम के साथ संबंध कायम कर सकते हैं।प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस उद्देश्य के लिए मंडी बोर्ड ने एक ई-मेल [email protected] भी बनाई है और इस ई-मेल के ज़रिए शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है।कंट्रोल रूम संबंधी विस्तार में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि स्टेट कंट्रोल रूम पर सभी जि़लों के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं जहाँ मंडी बोर्ड की टीमों को खरीद कार्यों से सम्बन्धित शिकायतें सुनने के लिए तैनात किया गया है। अमृतसर जि़ले के किसान और आढ़तिए 0172-5101647 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह बरनाला (0172-5101673), बठिंडा (0172-5101668), फऱीदकोट (0172-5101694), फतेहगढ़ साहिब (0172-5101665) और फाजि़ल्का (0172-5101650) पर संपर्क कर सकते हैं। फिऱोज़पुर (0172-5101609), गुरदासपुर (0172-5101619), होशियारपुर (0172-5101605), जालंधर (0172-5101682), कपूरथला (0172-5101620), लुधियाना (0172-5101629) और मानसा (0172-5101648) पर संपर्क कर सकते हैं।इसी तरह मोगा के किसान और आढ़तिए कंट्रोल रूम के साथ इस नंबर पर 0172-5101700 संपर्क कर सकते हैं, मोहाली (0172-5101641), पठानकोट (0172-5101651), पटियाला (0172-5101652), रोपड़ (0172-5101646), संगरूर (0172-5101692) पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह एस.बी.एस. नगर (0172-5101649), श्री मुक्तसर साहिब (0172-5101659) और तरन तारन (0172-5101643) पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Tags: Laal Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD