Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

पंजाब मंडी बोर्ड को ‘क्विक’ ऐप के लिए राष्ट्रीय पी.एस.यू. अवॉर्ड -2020 हासिल

कोविड की स्थिति में फ़सल खरीदने के प्रबंधों की देख-रेख करने समेत अन्य कार्यों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है मोबाइल ऐप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Sep 2020

Last updated on: Sep 26, 2020, 00:00 IST

पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा अपनी किस्म की नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोबाइल ऐप ‘क्विक’ के सफलतापूर्वक संचालन पर मंडी बोर्ड को ‘राष्ट्रीय पी.एस.यू. अवॉर्ड-2020’ हासिल हुआ है। यह अवॉर्ड बीते दिन देर शाम राष्ट्रीय पी.एस.यू. (पब्लिक सैक्टर अंडरटेकिंग) सम्मेलन के दौरान एशिया की टैक्रोलॉजी और मीडिया रिर्सच क्षेत्र की प्रमुख संस्था ‘ईलैट्स टैक्नोमीडिया’ द्वारा दिया गया।सम्मेलन में पंजाब मंडी बोर्ड के इस अलग प्रयास की भरपूर प्रशंसा की गई, जिसके द्वारा मंडी बोर्ड की रोज़ाना की गतिविधियां चलाने के लिए ऐप के रूप में मंच मुहैया करवाया गया, जिस पर वरिष्ठ अधिकारी अपने फील्ड स्टाफ के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं, जिससे कोविड महामारी के दौरान फ़सल के खऱीद कार्यों को सुचारू ढंग से पूरा किए जाने को यकीनी बनाया जा सके।यह प्रगटावा करते हुए बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्मेलन के दौरान क्विक ऐप को कोविड -19 के दौरान विलक्षण डिजिटल पहल बताते हुए इसे मान्यता देते हुए राष्ट्रीय पी.एस.यू. अवॉर्ड-2020 के लिए पंजाब मंडी बोर्ड की चयन की गई। इस सम्मेलन के मुख्य मेहमान पूर्व केंद्रीय रेलवे मंत्री और सांसद सुरेश प्रभु थे। उन्होंने बताया कि वैबीनार के दौरान मंडी बोर्ड की टीम ने यह अवॉर्ड हासिल किया।प्रवक्ता ने आगे बताया कि बोर्ड ने क्विक वीडियो कॉलिंग मोबाइल ऐप की शुरुआत की, जिससे सिफऱ् सिंगल क्लिक के साथ ऑडियो और वीडियो कॉल की जा सकती है। इस समय पर भी इस ऐप के प्रयोग से राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मंडी बोर्ड के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ धान की खऱीद संबंधी किए जा रहे कार्यों की निगरानी सुचारू ढंग से कर रहे हैं। ईलैट्स टैक्नोमीडिया की वैश्विक कॉन्फ्ऱेंसों के द्वारा उच्च कोटी के चिंतकों और अलग-अलग सैकटरों से सम्बन्धित औद्योगिक दिग्गजों के दरमियान जानकारी साझा करने के लिए मंच मुहैया करता है और इन कॉन्फ्ऱेंसों में आई.टी. और ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास सैकटरों के विभिन्न नीति निर्माता, माहिर, विचारक और उद्योगपति हिस्सा लेते हैं।

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने ऐसी आधुनिक टैक्रोलॉजी को अपनाने और संचालन के लिए मंडी बोर्ड के टीम के अथक यत्नों की सराहना करते हुए कहा कि सूचना प्रौद्यौगिकी मौजूदा दौर में समय की ज़रूरत है। उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए मंडी बोर्ड की टीम को बधाई दी, क्योंकि बोर्ड ने मौजूदा स्थिति में ऐसा अनोखा हल निकाला जो अभी तक अन्य सरकारी विभाग के पास नहीं है।इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिरूद्ध तिवाड़ी ने भी इस विलक्षण उपलब्धि के लिए मंडी बोर्ड की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड की टीम ने हमेशा ही बोर्ड और उसके फील्ड स्टाफ के लिए ई-गवर्नेंस पर ध्यान एकाग्र किया है। उनके द्वारा विभाग की जि़म्मेदारी लेने से लेकर वह ख़ुद ऐसे प्रोजेक्टों के अमल के लिए साप्ताहिक आधार पर जायज़ा लेते हैं। उन्होंने टैक्रोलॉजी आधारित कई कदमों को शामिल करते हुए बहुत से सुझाव दिए हैं।इसी दौरान मंडी बोर्ड के सचिव रवि भक्त ने बताया कि यह ऐप एक पृथक प्रयास है जो संचार, पारदर्शिता और दफ़्तरी कामकाज के तेज़ी से निपटारे के लिए और ज्य़ादा सुरक्षा मुहैया करवाएगा। इस ऐप की विशेषताओं में एक क्लिक के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल, ग्रुप कॉल्ज़ के लिए ग्रुप की सृजन करना, ब्राउजऱ आधारित वीडियो कॉल्ज़, स्क्रीन शेयरिंग, यूजऱ समर्थकीय यू.आई. डिज़ाइन और सुरक्षा शामिल हैं।जि़क्रयोग्य है कि शुरुआत से लेकर पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर मार्किटिंग बोर्ड ने कृषि सैक्टर में किसानों और आम लोगों समेत हमेशा समाज के कल्याण के लिए काम किया है। इस उद्देश्य के लिए मंडी बोर्ड, पंजाब सरकार और भारत सरकार द्वारा समय-समय पर किए गए प्रयासों को आगे ले जाने में योगदान डालता आ रहा है। पंजाब मंडी बोर्ड की मैनेजमेंट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फ़ैसलों में मज़बूत मंडी ढांचा स्थापित किया जाना मुख्य तौर पर शामिल है। मुल्क के अन्य राज्य पंजाब के कृषि सैक्टर ख़ासकर पंजाब मंडी बोर्ड के संदर्भ में मिसाल के तौर पर देखते हैं। इसी तरह मंडी बोर्ड ने सूचना प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में भी अहम कदम उठाया हैं, जिससे किसान भाईचारे और आम लोगों तक पहुँच की जा सके।

 

Tags: Laal Singh , Punjab Mandi Board , Congress , Punjab Congress , Punjab , National PSU Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD