Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब में ब्रिटिश हकूमत के पग चिन्हों को मिटाने के लिये कानून लाने के पक्ष में नही कैप्टन अमरिंदर सिंह

नकद सीमा ऋण के मामले पर जेटली से बातचीत, सोमवार राशि जारी होने की संभावना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 01 Apr 2017

Last updated on: Apr 01, 2017, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ब्रिटिश बस्तीवाद शासन के समय की जुल्म और अत्याचार के  चिन्ह मिटाने के लिये स्पेन जैसा ‘हिस्टोरिकल मैमरी लॉअ’ लाने को खारजि कर दिया।मुख्यमंत्री ने यह प्रगटावा पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा ब्रिटिश हकूमत की औपचारिक आलोचना करने तथा हकूमत की छोड़े पग चिन्हों को समाप्त करने संबंधी कानून लाने संबंधी प्रस्ताव बाबत पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक प्रशन के उत्तर में किया।सीनियर कांग्रेसी नेता लाल सिंह द्वारा पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि एक इतिहासकार के तौर पर वह इतिहास पर पौछा मारने में विश्वास नही रखते बल्कि वह इससे सीखने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि अकबर रोड का नाम बदलने से भारत में अकबर बादशाह के अस्तित्व को नही मिटाया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल द्वारा प्रस्तावित कानून से वह सहमत नहीं हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मनप्रीत की निजी राय हो सकती है परंतु वह ऐसे कानून को वैसे ही जांचेंगे जैसे औपचारिक तौर पर इसको उनके ध्यान में लाया जायेगा। वर्तमान समय दौरान इसको केवल मीडिया रिपोर्टे बताते हुये उन्होंने कहा कि इतिहास को ना ही तबदील किया जा सकता है और ना ही पुन: लिखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह भारत का बीता हुआ समय है जिससे हम पहले ही सबक सीखकर आगे बढ़ चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर इतिहास को तोडऩे-मोडऩे के पक्ष में नही थे, चाहेकि यह अच्छा हो या बुरा हो।एक अन्य प्रशन के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा राज्य के लिये लंबित नकद सीमा ऋण सोमवार तक जारी किये जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में शुक्रवार रात्रि को केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली से निजी तौर पर बात कर चुके हैं। श्री जेटली ने उनको भरोसा दिलाया है कि वह यह मुद्दा भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के पास उठायेंगे और यह मुद्दा सोमवार तक हल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि चाहे फिरोज़प़ुर की कुछ मंडियों में गेंहू आना आरंभ हो गया है परंतु इसकी मात्रा अभी बहुत कम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के गेंहू का एक-एक दाना बिना किसी अड़चन से खरीदा जायेगा।मुख्यमंत्री ने राज्य में से चार सप्ताह में नशे की बुराई को समाप्त करने के लिये राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को छोड़ा नही जायेगा और इसके साथ ही नशों के दल-दल में बेकसूर नवयुवकों का नशा छुड़ाने के साथ-साथ उनका पूनर्वास भी किया जायेगा ताकि वह आत्म सम्मान वाला जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि आई जी श्री हरप्रीत सिंह सिद्धू को राज्य में से नशो का सफाया करने का कार्य सौंपा गया है और उन्होंने पहले ही विशेष टॉस्क फोर्स के तौर पर चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धू को नशों के खात्में के लिये खुली छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि नशों ने राज्य की अमीर एवं शानदार विरासत पर कलंक लगाया है।

राज्य की वित्तीय स्थिति को सुधारने का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सावधानी एवं लोगों के सहयोग से राज्य शीघ्र ही वित्तीय संकट में से उभर आयेगा। लागतों को घटाने और राजस्व जुटाने की आवश्यकता पर बल देते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार आर्थिकता को पुन: पटरी पर लाने के  लिये खाका तैयार कर रही है और यह खाका शीघ्र ही सभी के सामने आ जायेगा।मुख्यमंत्री ने शिअद -भाजपा गठजोड़ सरकार के किसी भी मंत्रालय, विभाग या बोर्ड में हुई फंडों में हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताओं के सभी मामलों की जांच करवाने का वायदा किया।इससे पूर्व श्री लाल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुये उनकी मंडी बोर्ड के मुखी के तौर पर जिम्मेवारी संभालने के लिये कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। श्री लाल सिंह ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वह गेंहू की पारदर्शी ढंग से निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाने के लिये कोई कसर शेष नही छोड़ेंगे। श्री लाल सिंह ने कहा कि मंडी बोर्ड गेंहू की खरीद में लगी छ: एजेंसियों में से एक है और वह बोर्ड के मुखी होने के नाते गेंहू की खरीद पर निजी तौर पर निगाह रखेंगे।बैठक में स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री ब्रहम महिंदरा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, विधायक श्री बलबीर सिंह सिद्धू, श्री राजिंदर सिंह, श्री अमरीक सिंह ढिल्लों, श्री गुरप्रीत सिंह जी पी और श्री हरमिंदर सिंह गिल, पूर्व विधायक श्री मलकीत सिंह दाखा एवं श्री कं वलजीत सिंह लाली और हाउसफैड के पूर्व चेयरमैन श्री कृष्ण कुमार बावा उपस्थित थे। 

 

Tags: Amarinder Singh , LAAL SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD