Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केन्द्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया भी कायल हुए ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज के

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News(संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 08 Dec 2019

Last updated on: Dec 08, 2019, 00:00 IST

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अंन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज की स्थापना की गई है। विरासत हेरिटेज विलेज को अनेक केन्द्रीय एवं राज्य मंत्री हर रोज अवलोकन कर रहे हैं। विरासत हेरिटेज विलेज को देखकर केन्द्रीय समाज कल्याण मंत्री रत्न लाल कटारिया ने कहा कि जिस प्रकार विरासत हेरिटेज विलेज के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया है वह अपने आप में अद्भुत एवं अनूठा प्रयास है। इसको देखकर मुझे मेरे बचपन की याद आ गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से ही हरियाणा की संस्कृति को विकसित किया जा सकता है। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को देखकर कहा कि विरासत हेरिटेज द्वारा हरियाणवी संस्कृति को नवीन स्वरूप में प्रस्तुत कर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा जो सार्थक प्रयास किया गया है वह अपने आप में एक नवीन प्रयोग है। इस तरह के प्रयासों से हरियाणा की हस्तकला को बाजार में स्थान मिलेगा। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री के विरासत हेरिटेज विलेज में पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने लोक पारम्परिक तरीके से गीत गाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, उपायुक्त डॉ. एसएस फूलिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उधर केन्द्रीय मंत्री संजीव कुमार बाल्यान की धर्मपत्नी ने भी विरासत हेरिटेज विलेज का अवलोकन कर हरियाणवी संस्कृति के इस नवीन स्वरूप की सराहना की।

 

Tags: Rattan Lal Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD