Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बिजली विभाग में खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को दिया गया है 10 दिन का समय: रणजीत सिंह

आवासीय क्षेत्रों के ऊपर से जा रही तारों को हटाने और ढीली तारों को चुस्त दुरुस्त करने का कार्य शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 04 Dec 2019

Last updated on: Dec 04, 2019, 00:00 IST

प्रदेश के बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द से जल्द बिजली व जेल व्यवस्था को सुधारने का काम किया जाएगा। जनता की राय लेकर विभागों में आमूल चूल परिवर्तन किए जाएंगे। राजस्व बढाने के लिए विभागों में नई योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम किया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं को दो महीने की बजाये एक महीने में बिल देने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। वे बुधवार को पिपली विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रदेश में आवासीय घरों से जा रही तारों और ढीली तारों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पहले अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया गया था। अब अधिकारियों ने 10 दिन का और समय मांगा है ताकि बिजली विभाग की सभी खामियों को दूर किया जा सके। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने तेजी से कार्य करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और बुआई के सीजन में किसानों को बिजली को लेकर किसी तरह की समस्या न आए ऐसा उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई के समय में भी इजाफा किया जाएगा और इस सीजन में बिजली सप्लाई की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली के मीटर तेज चलने की शिकायतें उनके पास आ रही हैं और इस समस्या को दुरस्त करेंगे और लाईन लॉस जैसी समस्याएं जनता को परेशान नहीं कर सकेंगी। प्रदेश की जेल व्यवस्था में थोड़े समय में बड़ा बदलाव करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेल व्यवस्था अन्य प्रदेशों से निश्चित रूप से सुरक्षित है और जिन जेलों में नशा आदि मिलने की घटनाएं होती है उन पर अंकुश लगाने का काम भी किया जाएगा। वे प्रदेश की सभी जेलों का दौरा कर जेलों में सभी समस्याओं का जायजा लेंगे। जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात कर उन्हें दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो जेलों में और अधिक सुधार करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उनका प्रयास है जेलों में कैदियों को सभी सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि बिजली व जेल विभाग में खामियों को दूर करने का काम अधिकारियों से फीडबैक लेने और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के आधार पर किया जाएगा, जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। वे चाहते हैं कि सभी बदलाव जनता की राय लेकर ही किए जाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली व जेल दो जिम्मेवारियां दी गई हैं और वह दो माह के भीतर दोनों विभागों की दशा के सुधारने का काम करेंगे। लापरवाह व काम न करने वाले कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, जंगशेर जैनपुर, चतर सिंह नंबरदार जैनपुर, पे्रम हिंगाखेड़ी, तेजेंद्र बैंस, धर्म सिंह रादौर, जयपाल बांगड़ मेहरा, शिवराम चढुनी, हरबंस सिंह औजला, अमित ईशरगढ़, बलकार सिंह सरपंच बजीदपुर, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। 

 

Tags: Mix Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD