Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

मस्ती भरी रात है...भगवान श्रीकृष्ण का साथ है... के गीत पर झूम उठे दर्शक

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, खेलमंत्री संदीप सिंह ने किया गायक दिलेर मेंहदी के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ, गायक दिलेर मेहंदी ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा को किया नमन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 06 Dec 2019

Last updated on: Dec 06, 2019, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 की सांस्कृतिक संध्या का आगाज प्रसिद्घ गायक दिलेर मेहंदी ने वाहेगुरु की अरदास के साथ शुरु किया और गुरुनानक देव जी के भजनों के साथ-साथ दर्शकों का अन्य गीतों के माध्यम से मनोरंजन करने का अनूठा प्रयास किया। इन मनोरंजन भरे गीतों के साथ कुरुक्षेत्र वासियों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में वीरवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से मुख्य पांडाल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्घ गायक दिलेर मेंहदी के कार्यक्रम का आगाज परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, खेलमंत्री संदीप सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से तमाम मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रसिद्घ गायक दिलेर मेहंदी ने मंच पर पहुंचते ही नमो-नमो ये चलती हवाए, ये सांसों की हलचल कहती है पल-पल, तेरे ही दम पर है उजाला, हर जर्रे में है तेरा वास अरदास के साथ कार्यक्रम का आगाज किया।विश्व प्रसिद्घ गायक दिलेर मेहंदी ने मस्ती भरी रात है, भगवान श्रीकृष्ण जी का साथ है, नाना नाना ना रे, साडे नाल रहोगे तो एैश करोगे, दीवाने है दीवानों को ना घर चाहिए, कोई मांगे जन्नत, कोई रंगत मैं मांगू तूझे और मांगू तेरी रहमत सहित अन्य प्रसिद्घ चुनिंदा गीतों को प्रस्तुत करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गायक दिलेर मेहंदी ने अपने गीतों के बीच-बीच में कुरुक्षेत्र वासियों को सामाजिक कूरीतियों से दूर रहकर नशे का सेवन न करने, पर्यावरण को बचाने सहित अन्य मुद्दों के प्रति जागरुक किया और सभी को कसम दिलाई की पर्यावरण को बचाने में सहयोग किया जाए। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, एडीसी पार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण, केडीबी के सदस्य और भाजपा नेता मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र वासियों को दिया एक-एक पौधा लगाने का संदेश

पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने कहा कि अब तक भारत के कई राज्यों में करीब 35 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। अकेले दिल्ली में 8 लाख 50 हजार पौधे पेड़ लगाए गए हैं और इन पौधों का ढाई साल तक पालन पोषण भी किया है। अभी हाल में ही जुलाई अगस्त माह में 1 लाख 51 हजार पौधे इंदौर में लगाए है। इसलिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधो लगाने की सौंगध लेनी चाहिए और हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। वह खुद अपनी निजी गोशाला में 70 देशी गायों का पालन पोषण कर रहे हैं। सफाई की धुन में अब तक कई शहरों में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सूफी मन को सुकून देने वाला सच्चा काम है, कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हमें इसकी खुशबू बिखेरने का सौभाग्य मिल रहा है। उनका पहला एलबम 1995 में लांच हुआ था। इसके बाद लगातार 84 ज्यादा एलबम, 72 सिंगल ट्रैक्स, 63 फिल्मी सांग्स आ चुके हैं। यदि यहां के लोग साथ जुड़ते हैं तो हरियाली और स्वच्छता से खुशनुमा और तनावमुक्त माहौल बनेगा, जो कि इकोलॉजिकल बैलेंस करने में सहायक है।

दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक परिवार के साथ खुद ड्राईव करके लाए गाड़ी

बड़े सहज और सरल स्वभाव के गायक दिलेर मेंहदी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्वयं गाड़ी चलाकर दिल्ली से कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में पहुंचे। यहां पर कुछ समय विश्राम करने के बाद निजी होटल से फिर गाड़ी ड्राईव करके अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2019 के मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और ग्रीन रुम में पहुंच कर अपनी पत्नी और बच्चे से कुछ सैंकिंड बात करने के बाद अपनी चिरपरिचित शैली में मंच पर पहुंचे और मंच पर पहुंचने पर पांडाल में बैठे हजारों लोगों ने तालियां बजाकर गायक दिलेर मेंहदी का स्वागत किया।

 

Tags: Mix Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD