Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

शिल्प और लोक कला से कुरुक्षेत्र को मिली विश्व में पहचान

अब तक लाखों से ज्यादा पर्यटक कर चुके है महोत्सव का अवलोकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 09 Dec 2019

Last updated on: Dec 09, 2019, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2019 में पर्यटकों ने इस महोत्सव को विश्वस्तरीय पहचान देने का काम किया है। इस महोत्सव की जहां हरियाणा प्रदेश ही नहीं विश्व के विभिन्न देशों में जोरदार प्रशंसा की जा रही है, वहीं इस ऐतिहासिक महोत्सव के शिल्प और सरस मेले में देश -विदेश के कोने कोने से आए शिल्पकार तथा विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकार भी गदगद नजर आए। अहम पहलू ये है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रहम सरोवर का हर घाट शिल्पकला व लोक कलाकारों की संस्कृति के संगम से सरोबार हो गया। यहां इस बात का उल्लेख करना भी जरूरी है कि कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजामों के बीच लाखों पर्यटकों को हर प्रकार की सहुलियत दी गई।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सरस और शिल्प मेले में सोमवार को भी सुबह से लेकर सांय तक पर्यटकों व श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा। इस महोत्सव में 23 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक लाखों पर्यटक महोत्सव के सरस, शिल्प मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन कर चुके है। इतना ही नहीं इस महोत्सव में लाखों पर्यटकों ने ब्रहमसरोवर पर पहुंचकर जहां जमकर खरीददारी की, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी खूब लुत्फ उठाया। इतना ही नहीं पर्यटकों ने राजस्थानी व्यंजनों, अमृतसरी कुल्छे और गुड़ के हलवे के साथ ताऊ बलजीत की जलेबी का भी स्वाद चखा। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रत्येक दिन तमाम व्यवस्थाओं पर नजर रखकर पर्यटकों व श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखा गया।उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव यादगार रहेगा, क्योंकि इस वर्ष प्रदेश का हर व्यक्ति महोत्सव की तरफ खींचा चला आया। प्रशासन ने इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर पहले से ही पूरी रूप रेखा तैयार कर ली थी और योजनाबद्ध तरीके से इस महोत्सव को सफल बनाया गया है। कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन और तमाम संस्थाओं के सहयोग से इस समारोह को सफल बनाया गया है। किसी भी श्रद्धालु व पर्यटक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई है।

टैराकोटा के स्टाल को चुना उत्कृष्ट स्टाल के रुप में

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्स्व में सोमवार के उत्कृष्ट स्टाल के रुप में आशा महिला स्वयं सहायता समुह के टैराकोटा के स्टाल को सर्वश्रेष्ठ स्टाल चुना गया। इस स्टाल की संचालिका माया देवी है। इस स्टाल पर मिट्टी से गणेश चौंकी, शिवजी फव्वारे, कुछवे, घर के सजावटी समान आदि तैयार किए जाते है। इस स्टाल को अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में सरस मेला प्रबंधन टीम के सदस्यों ने उत्कृष्टï स्टाल के रुप में चुना है। आशा महिला स्वयं सहायता समुह की संचालिका माया देवी ने बातचीत करते हुए बताया कि वह पिछले 5 सालों से इस महोत्सव में आ रही है। उनके बनाए उत्पादों को पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे है। उनके द्वारा यह सम्मान विभिन्न प्रकार की मिट्टी से तैयार किया जाता है और इस पर हाथ से नक्काशी की जाती है।

 

Tags: Mix Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD