Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

जब नीयत साफ और इरादे बुलंद हों तो सरकार करती है अपना पूरा कार्यकाल : सोमवीर पांचाल

विभाग में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया जाएगा प्रोत्साहित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 04 Dec 2019

हरियाणा पशुधन विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन एवं दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। नीयत में खोट होने पर कोई भी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाती। लेकिन वर्तमान सरकार की नीयत में कोई खोट नहीं है। सभी सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी वर्गों को समान रूप से सुविधाएं मुहैया हों। वे बुधवार को पिपली विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में सरकार की ओर से जारी की गई स्कीमों का सदुपयोग किया जाएगा। पशुधन को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। बेसहारा गौवंश से निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने विभाग का पदभार लेते ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए हैं कि कहीं पर भी बेसहारा गौवंश सड़कों पर न आए। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बेसहारा गौवंश पर अंकुश लगाने के साथ साथ उन्हें आश्रय दिलाना है। आवारा पशुओं से फसल का नुकसान होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भी डर लगा रहता है। सांगवान ने कहा हम पशुओं की नस्ल सुधारने का भी पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा नई तकनीक के प्रयोग पशुओं के देखरेख की जाएगी ताकि पशु सेहतमंद रहे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गोचर भूमि पर जो कब्जे हैं उनके बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे, क्योंकि ये गोचर भूमि पशुओं के हित के लिए है लेकिन इन पर कब्जा कर लिया गया है इसीलिए आज पशु लावारिस घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार नहीं हो रहा। यही कारण है कि आज प्रदेश में पशुधन के लिए लागू की गई योजनाओं पर गंभीरता से काम नहीं हो रहा। गऊमाता का दूध अमृत के समान है। ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि लोग गाय पालने को ज्यादा त्वज्जो दें। फर्टिलाइजर के प्रयोग से बीमारियां बढती हैं। उनका प्रयास रहेगा कि पुराने सिस्टम के आधार पर आर्गेनिक खेती की जाए। ताकि बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर कुलविंद्र खैरा, सतीश सांगवान आदि मौजूद रहे। 

 

Tags: Mix Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD