Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया ने पार्टी का विधानसभा चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Oct 2019

Last updated on: Oct 12, 2019, 00:00 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया ने यहां पार्टी का विधानसभा चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश के किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 50 प्रतिशत मुनाफे के आधार पर उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। किसानों एवं छोटे व्यापारियों के 10 लाख रुपए तक के कर्जे माफ होंगे। किसानों के ट्यूबवैल का बिजली बिल पूरा माफ होगा और घरेलू उपभोक्ताओं का 200 यूनिट तक का बिल माफ किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आरएस चौधरी, पार्टी की नीति एवं कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष डॉ. एमएस मलिक, प्रमुख प्रवक्ता डॉ. सतबीर सिंह सैनी, जोगीराम, कार्यालय सचिव स. एमएस मल्हान और डॉ. सतबीर चौधरी आदि उपस्थित थे।इनेलो नेता ने बताया कि गरीब लड़कियों की शादी के उपरांत ससुराल में उनके मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा पांच लाख रुपए का कन्यादान दिया जाएगा और छात्राओं को उच्च शिक्षा भी पूरी तरह से नि:शुल्क दी जाएगी। बेरोजगार युवाओं को 15 हजार रुपए प्रतिमाह तक का बेरोजगारी भत्ते की सुचारू व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जननायक ताऊ देवी लाल द्वारा शुरू की गई ‘बुढ़ापा सम्मान पेंशन’ को 5000 रुपए प्रति माह सम्मान स्वरूप दी जाएगी। ट्रैक्टरों एवं कृषि यंत्रों, बीज-खाद एवं कीटनाशकों पर लगे जीएसटी को हटाया जाएगा और ट्रैक्टरों के पंजीकरण नि:शुल्क किया जाएगा।इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि शहीद सैनिकों के परिवारों को 200 गज के प्लॉट में दो कमरों का मकान बनाकर दिया जाएगा। राज्य में 35 से लेकर 60 वर्ष की आयु तक बेरोजगार और गरीब महिलाओं को दो हजार रुपए प्रति माह भत्ता दिया जाएगा। सभी एडहॉक तथा ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को 58 साल की आयु तक उनके पदों से नहीं हटाया जाएगा।इनेलो नेता ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन की छठे व सातवें वेतन आयोग में हुई विसंगतियों को दूर करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी और निजी कंपनियों के रोजगार में राज्य के युवाओं की भागीदारी 75 प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए कानूनी प्रावधान किया जाएगा।ग्रामीण सफाई कर्मचारी तथा चौकीदारों को कम से कम 18 हजार रुपए प्रतिमाह का वेतन के साथ-साथ दो जोड़ी जूते और वर्दी देने की व्यवस्था की जाएगी। जन परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकता के अनुसार नई बसों की खरीद की जाएगी। आंगनबाड़ी एवं आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रम को सुदृढ़ किया जाएगा।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD