Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बुआ सुनीता व सुचित्रा ने मांगे भतीजे अर्जुन चौटाला के लिए वोट

Listen to this article

5 Dariya News

कैथल , 30 Apr 2019

Last updated on: Apr 30, 2019, 00:00 IST

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला की बहन व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला की बुआ सुनीता चौटाला व सुमित्रा चौटाला ने अर्जुन चौटाला के पक्ष में ढांड व कैथल शहर की हुडा कालोनी, फ्रैंडस कालोनी, डा. विकास गुप्ता क्लीनिक सहित कई स्थानों पर डोर टू डोर जाकर अपने भतीजे के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों ने अर्जुन चौटाला का समर्थन किया। इसी तरह डोगरा गेट पर इनेलो अनुसूचित जाति केजिलाध्यक्ष रामदिया चावरिया के नेतृत्व में सुनीता चौटाला ने विशाल केक काटा और अर्जुन चौटाला को रिकार्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने का ऐलान किया।सभाओं को संबोधित करते हुए सुनीता व सुचित्रा ने कहा कि अुर्जन चौटाला आपका बेटा, भाई व भतीजा है, उसकी जीत आप सबकी जीत होगी। महिलाओं की आवाज व मांगों को अर्जुन चौटाला बाखूबी संसद में जोर-शोर से उठाने के साथ हर वर्ग के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। सबको साथ लेकर चलते हुए अर्जुन चौटाला जीवन भर संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करेगा और हमेशा जनता के दुख सुख में बराबर का भागीदार होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला हितों की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार का महिला विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार भाजपा शासनकाल में हुए है। महिलाओं का घरों से अकेले निकलना दुश्वार हो गया है।इनेलो नेत्रियों ने बताया कि सरकार का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान महज एक ढकोसला है और महिलाओं व बेटियों के हितों से भाजपा को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित पूरी तरह से इनेलो में ही सुरक्षित हंै और इनेलो ही महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देने के साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों को आने वाली 12 मई को चश्मे के सामने वाला बटन दबाकर रिकार्ड तोड़ मतों से चुनाव में जितवाने की भावुक अपील भी की। इस मौके पर पवन ढुल एडवोकेट, काला प्यौदा, राजेश प्यौदा, सुभाष बड़सीकरी, विक्रम कसाना व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व शहरवासी मौजूद थे।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD