Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शांतिपूर्वक व निष्पक्ष उप-चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन बनाया जाए यकीनी : ईशा कालिया

प्रिंटिंग प्रैस, मैरिज पैलेसों मालिकों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के दिए निर्देश

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Sep 2019

Last updated on: Sep 28, 2019, 00:00 IST

विधान सभा क्षेत्र-39 मुकेरियां उप-चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन को यकीनी बनाए रखने के लिए आज जिला चुनाव अधिकारी- कम- डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने प्रिंटिंग प्रेस, मैरिज पैलेस मालिकों के साथ बैठक की। डिप्टी कमिश्नर ने भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती ईशा कालिया ने उपस्थित प्रतिनिधियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने संबंधी अपील की। उन्होंने बताया कि हर सैगमैंट के आधार पर विधान सभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्कवायड की टीमें कार्यशील है और यह टीमें 24 घंटे तैनात रहते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का कोई भी मामला सामने आने पर तत्काल कार्यवाही को अमल में लाएंगी।जिला चुनाव अधिकारी ने किसी भी धामिर्क स्थान पर राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करवाया जा सकता क्योंकि यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को सरकारी इमारत पर पोस्टर, बैनर, झंडा आदि लगाने की इजाजत नहीं होगी और यदि किसी पार्टी की तरफ से प्राईवेट ईमारत या किसी के घर के बाहर ऐसी सामग्री लगानी हो तो संबंधित व्यक्ति की मंजूरी लेना अनिवार्य है और ऐसा न करने की सूरत में कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

इस उपरांत प्रिंटिंग प्रेस, मैरिज पैलेस मालिकों को संबोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने उन्हें चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रिटिंग प्रेस मालिक ध्यान दें कि हर पैंफलेट, पोस्टर आदि की दो कापियां जिला स्तर के खर्चा सैल कमरा नंबर 503 व दो कापियां रिटर्निंग अधिकारी 039-मुकेरियां को तीन दिनों के भीतर भेजना सुनिश्चित बनाया जाए। ईशा कालिया ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थान पर धार्मिक नेता की फोटो किसी भी उम्मीदवार के साथ चुनाव के दौरान न प्रकाशित की जाए और न ही किसी भी पोस्टर पर धर्म जाति या भाषा के आधार पर किसी भी तरह की वोटरों को प्रभावित करने वाली अपील को छापा जाए। इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आर.पी. एक्ट 1951 की धारा  127 ए अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 20 से 21 अक्टूबर 2019 व 24 अक्टूबर 2019 गिनती वाले दिन ड्राई डे घोषित किया जाएगा। जिस अनुसार शराब पर पाबंदी लगाई जाएगी, इन तिथियों में न शराब खरीदी जाएगी और न ही बेची जाएगी और न ही विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां में इसका प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने मैरिज पैलेस मालिकों को निर्देश दिए कि अगर किसी भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार की ओर से मैरिज पैलेस में शराब का प्रयोग किया जाता है तो वे तुरंत इसकी सूचना सहायक आबकारी व कर कमिश्नर होशियारपुर को दें। वहीं उन्होंने सहायक आबकारी व कर कमिश्नर को निर्देश दिए कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां में किसी स्थान पर शराब व नशे का प्रयोग होता है तो वे तुरंत बनती कार्रवाई अमल में लाएं। इस दौरान तहसीलदार चुनाव श्री करनैल सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD