पंजाब सरकार द्वारा मौजूदा समय में पड़ रही गर्मी के मद्देनजर सोमवार से दफ्तरों के बदले गए समय के अनुसार डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और जिला प्रशासन के समूह अधिकारियों ने आज सुबह साढ़े 7 बजे अपने दफ्तरी कामों की शुरुआत की। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिल प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ्तरों के बदले समय के अनुसार आज की तरह रोजाना सुबह समय की पाबंदी बनाए रखते हुए अपने-अपने दफ्तरों में पहुंचने की ताकीद की, ताकि लोगों को नागरिक सेवाओं और अन्य सुविधाएं हासिल करने में कोई दिक्कत पेश न आए।
डिप्टी कमिश्नर ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निधि कुमद बंबाह को निर्देश दिए कि जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स और अन्य जगहों पर स्थित सरकारी दफ्तरों में प्रशासनिक और लोगों के हितों के मद्देनजर समय की पाबंदी को हर हाल में बनाए रखा जाए। सोमवार सुबह अपने दफ्तर में 7:25 बजे पहुंची डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सुविधा केंद्र और अन्य दफ्तरों में अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी की जानकारी लेते हुए कहा कि लोगों को अपने कामों के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी दफ्तरों के संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि पंजाब सरकार की निर्देशों के मुताबिक बदले समय के अनुसार अपनी मौजूदगी सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को जरूरी सेवाएं पहले की तरह तय समय में उपलब्ध होंगी और दफ्तरों का स्टाफ सुबह साढ़े 7 बजे अपनी सीटों पर मौजूद रहेगा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार से दफ़्तरी समय सुबह 7:30 वजे से दोपहर 1:30 वजे तक रहेगा।