Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जसवीर सिंह राजा गिल ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Jasvir Singh Raja Gill, AAP Punjab, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 13:24 IST

विधानसभा क्षेत्र उड़मुड़ के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। 

इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, एसडीएम लवप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। विधायक राजा गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। बैठक के दौरान विधायक ने टांडा-रड़ा पुल सड़क (टांडा से रड़ा पुल रोड) की मरम्मत के कार्य में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

इसके अलावा उन्होंने एक्सीयन मंडी बोर्ड को गांव प्रेमपुर मार्ग पर पुल निर्माण व चोहाना से टाहली सड़क निर्माण कार्य मे तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने एक्सीयन लोक निर्माण विभाग के साथ गांव खुड्डा से भट्टियां वाया खुणखुण कलां के रास्ते सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। 

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विधायक राजा गिल ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी, ग्रामीण संपर्क मार्गों में सुधार होगा तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा। 

उन्होंने कहा कि सड़क और पुल संबंधी ये विकास कार्य क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि क्षेत्रवासियों को इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।

 

Tags: Jasvir Singh Raja Gill , AAP Punjab , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD