Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आशिका जैन द्वारा ई.वी.एम. वेयरहाउस की मासिक पड़ताल, लॉग बुक, एंट्री रजिस्टर किए चेक

वोटरों और सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों को एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ओ. का पूरा सहयोग करने की अपील

 Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 16:28 IST

भारत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने आज जिला स्तरीय ई.वी.एम. वेयरहाउस की (बिना खोले) मई माह की पड़ताल की। इस दौरान लॉग बुक और एंट्री रजिस्टर की जांच की गई, ताकि पारदर्शिता और सुरक्षा को बनाए रखा जा सके।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि वेयरहाउस और वोटिंग मशीनों की मासिक पड़ताल एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके दौरान वेयरहाउस की सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि ज़िले के वेयरहाउस के मापदंड बहुत अच्छे पाए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर मौजूद सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों से कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के मद्देनजर बूथ लेवल एजेंट लगाने के लिए कहा गया है, ताकि एस.आई.आर. प्रक्रिया में सियासी पार्टियों की बूथ स्तर पर भागीदारी हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार ज़िले में एस.आई.आर. के तहत वोटर सूचियों का पूरा ध्यानपूर्वक रिवीजन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा 14 मई को जारी शेड्यूल के अनुसार 15 जून से 24 जून तक ज़िले में एस.आई.आर. को लेकर विस्तार से तैयारियां करवाई जाएंगी और 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म भराए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि बी.एल.ओ. का पूरा सहयोग किया जाए ताकि सही और सटीक विवरण इकट्ठा किए जा सकें।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 31 जुलाई को वोटर सूचियों का ड्राफ्ट सार्वजनिक किया जाएगा, जो सभी सरकारी दफ्तरों में उपलब्ध होगा। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक ड्राफ्ट के संबंध में वोटरों और सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा तथा 1 अक्टूबर 2026 को वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने सभी वोटरों और सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि एस.आई.आर. संबंधी कोई भी सवाल हो तो जिला चुनाव दफ्तर से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से जय राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भारतीय जनता पार्टी से भूषण कुमार शर्मा, शिरोमणि अकाली दल से जगतार सिंह और चुनाव दफ्तर का स्टाफ मौजूद था।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD