Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी मां गंगा के नहीं, अडानी के काम करने वाले आदमी : हार्दिक पटेल

Listen to this article

5 Dariya News

देवरिया/गोरखपुर , 14 May 2019

Last updated on: May 14, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यहां मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि जिस नरेंद्र मोदी को हम सबने मां गंगा का बेटा समझा था, वह अडानी और पूंजीपतियों के लिए काम करने वाला एक व्यक्ति है।हार्दिक देवरिया के पथरदेवा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस देश में 12 करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। अपने को मां गंगा का पुत्र बताने वाले मोदी अडानी और पूंजीपतियों के लिए काम करने वाले व्यक्ति बनकर रह गए हैं।"उन्होंने कहा, "मैं गुजरात से आया जरूर हूं, लेकिन मैं नरेंद्र मोदी के गुजरात से नहीं, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के गुजरात से आया हूं।"पटेल ने कहा कि यदि अडानी-अंबानी का कर्जा माफ हो सकता है तो देवरिया के किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ हो सकता।गुजरात के पाटीदार नेता ने कहा, "यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं है। यह चुनाव हिंदुस्तान का किसान और नौजवान लड़ने वाला है। जिस गुजरात माडल के नाम पर आप लोगों ने 2014 में यहां कलराज मिश्रा को वोट दिया था, उस गुजरात के 16 हजार गांवों में पीने व सिंचाई के पानी तक की व्यवस्था नहीं है।"उन्होंने कहा, "भाजपा के पांच साल के शासन में पहली बार ऐसा हुआ है कि देश के अंदर 12,000 किसानों ने और गुजरात में 5,500 किसानों ने आत्महत्या की है। जिस गुजरात मॉडल के नाम पर 25 सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है, वहां के 50 लाख नौजवान बेरोजगार हैं।"कांग्रेस नेता ने कहा, "इस चुनाव में भाजपा यहां के किसानों और मंदिर के नाम पर वोट मांग रही है। हम पूछते हैं कि किसानों का खेत मजबूत करने के लिए ढाई साल में योगी आदित्यनाथ ने क्या किया।"

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD