भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा" /> ब्याज दरों में कटौती की नीति जारी रखेगा राजग : अरुण जेटली
Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ब्याज दरों में कटौती की नीति जारी रखेगा राजग : अरुण जेटली

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2019

Last updated on: Apr 04, 2019, 00:00 IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा गुरुवार को प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि दोबारा सत्ता में आने पर सरकार ऐसी नीतियां अपनाएगी जिससे आगे फिर ब्याज दरों में कटौती हो जाएगी।वित्तमंत्री यहां उद्योग से जुड़े एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद का अगला एजेंडा सीमेंट पर जीएसटी में कटौती करना होगा।उन्होंने कहा कि अगर दोबारा सत्ता में आए तो अगले दशक तक आर्थिक विकास की रफ्तार को बनाए रखने की जरूरत होगी। सरकार वित्तीय समेकन को जारी रखेगी और उन नीतियों का अनुसरण करेगी जिससे आगे फिर ब्याज दरों में कटौती संभव होगा।नरेंद्र मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में आने की तैयारी में है। देश में आम चुनाव के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान का दौर अगले सप्ताह से शुरू होगा और चुनाव के परिणाम 23 मई को आएंगे।आरबीआई ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में इतनी ही कटौती की गई थी। जेटली ने कहा कि सरकार सीमेंट पर जीएसटी घटाने पर विचार कर रही है। आवासीय क्षेत्र में जीएसटी की दरों में कटौती के बाद सीमेंट अंतिम मद बच गया है जो अभी तक 28 फीसदी जीएसटी स्लैब में है।

 


 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD