Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैंने कुछ गलत नहीं किया : शत्रुघ्न सिन्हा

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 04 May 2019

Last updated on: May 04, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करके कुछ गलत नहीं किया है। पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार हैं।लखनऊ में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करने की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रहे सिन्हा ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में शनिवार को पहली बार मामले को स्पष्ट करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता क्यों इस विवाद को अनावश्यक रूप से हवा दिया गया।"उन्होंने कहा, "जब पिछले महीने मैं कांग्रेस में शामिल हुआ था, मैंने पार्टी नेतृत्व को कहा था कि मैं अपनी पत्नी को समर्थन करूंगा और उनके लिए प्रचार करूंगा और उन्होंने सहमति जताई थी।"सिन्हा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में लखनऊ कांग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम के विरोध को सुना था, लेकिन 'पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में से किसी ने भी मुझसे इस मुद्दे पर बातचीत नहीं की, क्योंकि वे सभी तथ्यों को जानते हैं।'उन्होंने कहा, "यहां तक कि समाजवादी पार्टी को भी सूचित किया गया है कि छह मई को एकबार जब लखनऊ का चुनाव समाप्त हो जाएगा, मेरी पत्नी भी मेरे लिए पटना में प्रचार करेगी और उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, हमेशा परिवार पहले होना चाहिए।"उन्होंने कहा, "मैंने लखनऊ में चुनाव प्रचार करके पति-धर्म निभाया है और पूनम पटना में मेरे लिए प्रचार करके पत्नी-धर्म निभाएंगी।

"सिन्हा ने कहा, "मुझे कई महीने पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से लखनऊ सीट की पेशकश की गई थी, लेकिन मैंने लोगों से पहले ही वादा कर दिया था कि मैं चुनाव के लिए अपना स्थान नहीं बदलूंगा, जोकि पटना साहिब है।"बिहार के पटना साहिब में सिन्हा केंद्रीय मंत्री रविशंकर का सामना कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि मुकाबला कांटे का है।उन्होंने कहा, "मैं अब पटना में रहूंगा, जोकि मेरा घर है। जब मैंने पांच दशक पहले मुंबई में फिल्म में काम करना शुरू किया था, मैंने पटना से अपना संबंध बनाए रखा। मैं लगातार पटना का दौरा करता रहूंगा और लोग वहां मेरे साथ एक परिवार की तरह व्यवहार करते हैं। उनके लिए मैं 'बिहारी बाबू' हूं।"यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस के लिए भी प्रचार करेंगे? सिन्हा ने कहा, "मैं कांग्रेस के लिए देशभर में प्रचार कर रहा हूं और जब भी, जहां भी जरूरत होगी मैं प्रचार के लिए उपलब्ध रहूंगा।"प्रचार के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा, "निश्चित हूं, मैं अपनी कहानी के बारे में अपने पक्ष को सामने रखूंगा कि मैं क्यों लगभग तीन दशकों के बाद भाजपा से अलग हो गया, क्योंकि प्रापेगेंडा मशीन में बहुत सारा बकवास है।"उन्होंने कहा, "मैं बदलाव की जरूरत और मेरी पार्टी कांग्रेस की महत्ता के बारे में रेखांकित करूंगा। मैं कभी भी नकारात्मक प्रचार में संलिप्त नहीं होता हूं, लेकिन अगर कोई मुझपर कीचड़ उछालेगा तो, मुझे इसे हटाने का अधिकार है।"

 

Tags: Shatrughan Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD