भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से दशकों पुराना संबंध तोड़कर" /> शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2019

Last updated on: Apr 06, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से दशकों पुराना संबंध तोड़कर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को अपने राजनीतिक भविष्य पर संशय खत्म कर दिया। उन्होंने यह कहते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली कि कांग्रेस उन्हें जनता, समाज और देश की सेवा करने का मौका देगी।सिन्हा यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।उन्होंने पहले ट्वीट किया था, "यह बहुत भारी मन और अपार पीड़ा की बात है कि आखिरकार मैंने छह अप्रैल को भाजपा के 'संस्थापना दिवस' के मौके पर अपनी पुरानी पार्टी को अलविदा कह दिया और किन कारणों से, यह सबको पता है।"उन्होंने कहा, "मेरे मन में अपने लोगों के बारे में कोई गलत विचार नहीं है, क्योंकि वे मेरे परिवार को पसंद करते हैं। मैं भाजपा में 'भारतरत्न' नानाजी देशमुख, दिवंगत महान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी और मेरे दोस्त व दार्शनिक, शानदार नेता, गुरु और मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गजों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में निखरा।"कांग्रेस में शामिल होने से कुछ देर पहले उन्होंने एक साथ कई ट्वीट किए, "मैं कुछ लोगों के बारे में बात करना चाहूंगा जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, जो अन्याय के लिए जिम्मेदार हैं और लोकशाही को तानाशाही में बदल रहे हैं।"

सिन्हा ने कहा, "इस मोड़ पर मैं उन्हें माफ करता हूं और सबकुछ भूल जाता हूं। मेरे और भाजपा के कुछ वर्तमान नेताओं व उनकी नीतियों के बीच जो मतभेद हैं, इस कारण मेरे पास दूसरा रास्ता चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।"उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जिस सबसे पुरानी पार्टी से जुड़ रहे हैं, वह एकता, समृद्धि, प्रगति, विकास और प्रतिष्ठा के संदर्भ में उन्हें जनता, समाज और देश की सेवा करने का मौका देगी। सिन्हा ने कहा, "कांग्रेस महात्मा गांधी, (जवाहरलाल) नेहरू, (वल्लभ भाई) पटेल जैसे कई महान राष्ट्रनिर्माताओं और दिग्गजों की पार्टी है।"'बिहारी बाबू' ने कहा, "मैं उम्मीद और इच्छा जताकर प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत के आज और कल के सफल चेहरे, बेहद ऊर्जावान, सक्षम, अनुभवी और परखे हुए युवा नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मैं सही दिशा में कदम बढ़ा रहा हूं। लोकतंत्र जिंदाबाद! लालू और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल को कांग्रेस पार्टी का साथ जिंदाबाद। हमारा महान भारत जिंदाबाद। जय हिंद।"

 


 

Tags: Shatrughan Sinha

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD